Adipurush: ओम राउत ने आचार्य स्वामी अवदेशानंद गिरि से की मुलाकात, 'आदिपुरुष' के लिए प्राप्त किया आशीर्वाद
निर्देशक ओम राउत ने 'आदिपुरुष' के लिए आशीर्वाद लेने के लिए हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से मुलाकात की।
विस्तार
निर्देशक ओम राउत ने 'आदिपुरुष' के लिए आशीर्वाद लेने के लिए हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से मुलाकात की। श्री अवधेशानंद गिरि महाराज, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर, एक महान संत, वेदांत विद्वान, प्रेरक वक्ता और हजारों लोगों के गुरु और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। स्वामी अवधेशानंद ने अपनी सामाजिक गतिविधियों और नेक कार्यों से एक लाख से अधिक लोगों को दीक्षा दी और उनके जीवन में परिवर्तन किया।
ओम ने स्वामी जी को छत्रपति शिवाजी महाराज की एक मूर्ति भी भेंट की। इस मुलाकात पर बात करते हुए ओम ने कहा कि मुझे हरिद्वार के हरिहर आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के साथ कुछ समय बिताने का सौभाग्य मिला। हमारी मुलाकात के दौरान, मैंने विनम्रतापूर्वक उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति भेंट की। मुझे महाराज जी की दिव्य कृपा मिली और हमारी आने वाली फिल्म आदिपुरुष के लिए उनका आशीर्वाद मिला।
फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होगी।' आपको बता दें, इस फिल्म के बजट के हिसाब से लोगों को इसके वीएफएक्स बहुत ही खराब लगे थे। लोगों ने 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स से लेकर प्रभास, सनी सिंह, कृति सेनन के साथ ही सैफ अली खान के लुक को भी जमकर ट्रोल किया था। सैफ अली खान की दाढ़ी पर सबसे ज्यादा बवाल हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिपुरुष को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माण में करीब 500 करोड़ रुपये में लगे हैं। मूवी थिएटर्स में थ्रीडी में रिलीज होगी। इसमें प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया है। सैफ अली खान को लंकेश और कृति सेनन को सीता के रोल में देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की 'कृष 4' का निर्देशन? राकेश रोशन ने दिया यह जवाब