अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर हों या परिवार के साथ वक्त बीता रहे हों, प्रैंक करने में वो कभी पीछे नहीं रहते। अक्षय कुमार के प्रैंक करने के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से अक्षय कुमार ने ऐसा कुछ किया है जिसकी चर्चा हो रही है।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
दरअसल, अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और सास डिंपल कपाड़िया के साथ स्टाइल अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। तीनों एक साथ स्टेज पर थे तभी उन्होंने देखा कि अक्षय की सफेद टी शर्ट पर खून बह रहा है। दिल के पास खून बहता देख कुछ समय के लिए दोनों की हालत खराब हो गई।
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
थोड़ी ही देर में अक्षय ने सबकुछ संभाल लिया और असलियत बताई कि यह केवल एक मजाक था। अक्षय ने डिंपल कपाड़िया को गले लगा लिया और उन्हें समझाने लगे कि असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। इससे पहले जब ट्विंकल खन्ना अपने बुक लॉन्च पर पहुंची थीं तब भी अक्षय, डिंपल कपाड़िया के साथ मजाक करते नजर आए थे।
4 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म केसरी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी कायम है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में भी फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये हो चुका है।
5 of 5
kesari
- फोटो : social media
फिल्म केसरी की कहानी बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। फिल्म में 21 सिख 10 हजार अफगानी सेना से लोहा लेते दिख रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के रोल की बात करें तो वह हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों के साथ क्रिटिक्ट की भी वाहवाही मिली है।