बॉलीवुड के न्यूलीवेड्स दीया मिर्जा और वैभव रेखी को करीना कपूर खान ने तोहफा भेजा है। मालूम हो कि करीना कपूर खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। फैंस उनके दूसरे बच्चे के वेलकम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। करीना कपूर खान ने तोहफे में दीया मिर्जा और वैभव रेखी को एक नोट के साथ एक मैसेज के जरिए शादी की बधाई दी है।
2 of 5
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी
- फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने दीया और वैभव को शादी की बधाई देते हुए लिखा कि, 'आपको शादी की बधाई सुंदर कपल दीया और वैभव'। बता दें कि दीया और वैभव सोमवार यानी 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल ने अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की और सभी का आशीर्वाद लिया। दीया और वैभव ने सोशल मीडिया अपनी शादी की फोटोज और वीडियो से सभी का ध्यान खीचा।

3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं करीना कपूर की बात करें तो वो जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनकी डिलीवरी अब किसी भी समय हो सकती है। इसलिए डिलीवरी से पहले उनकी मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर आज उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंची। बता दें कि उनकी डिलावरी डेट 15 फरवरी ही थी। इसलिए कहा जा रहा है कि करीना किसी भी समय दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
4 of 5
करिश्मा कपूर, बबीता
- फोटो : Social media
सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर गर्भवती हैं और अब वे प्रक्रिया के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी हैं। कहा जा रहा है उन्हें किसी भी समय प्रसव पीड़ा उठ सकती है। इस स्तिथि में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने से पहले उनकी मां और बहन उनका हालचाल लेने पहुंची। इसके बाद सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को भी देखा गया।
5 of 5
करिश्मा कपूर, बबीता
- फोटो : Social media
करीना के घर के सामने स्पॉट की गईं बबीता का हाथ बेटी करिश्मा ने थाम रखा था। उनकी सहायता के लिए साथ में एक नर्स भी थी। इस दौरान करिश्मा कपूर ने पैपराजी को हाय भी कहा। वे कैजुअली काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने काले रंग का आउटफिट कैरी किया हुआ था, जिसमें वह और भी आकर्षक लग रह थीं। हालांकि इस दौरान करिश्मा बहन करीना की फिक्र में नजर आईं। उनके चेहरे से यह साफ झलक रहा था।