दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। एक तरफ जहां कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं। आज भी हमारे समाज में शादी से पहले प्रेग्नेंसी को गलत मानते हैं ऐसे में लोग दीया की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दीया ने प्रेग्नेंसी को छिपाने के लिए शादी की। वहीं एक यूजर ने दीया से पूछा कि उन्होंने शादी से पहले इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी? इस पर अभिनेत्री ने बहुत ही प्यारी बात कही है।
शादी से पहले मां बनने की बात क्यों नहीं बताई? यूजर के सवाल पर दीया मिर्जा ने दिया दिल जीतने वाला जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 06 Apr 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन