हिंदुस्तान की पॉप गायिका ध्वनि भानुशाली को लॉकडाउन से निपटने और दुनिया भर की स्थिति के कारण दिमाग में पैदा हुए तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय खुद को व्यस्त रखना ही लगता है। उनका मानना हैं कि हम सबको स्थिति के प्रति जागरूक रहना जरूरी है, उसके बारे में ज्यादा सोचने से बचना चाहिए।
2 of 5
Dhvani bhanushali
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
वह बताती हैं, 'इसलिए मैंने अपना पूरा ध्यान इन परिस्थितियों से हटाकर अपने नए म्यूजिक बनाने और गीतों को लिखने पर लगा दिया। आपको अपनी दिनचर्या तय करना बहुत जरूरी है। यह आपकी इस बेबसी की लड़ाई लड़ने में मदद करेंगी।' म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने कोरोना से लड़ने को फंड जुटाने के लिए 'द केयर कॉन्सर्ट' का आयोजन किया है, जिसका हिस्सा ध्वनि भानुशाली भी हैं।
3 of 5
Dhvani Bhanushali
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
यह कॉन्सर्ट सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा। ध्वनि बताती हैं, 'यह फंड जुटाने का एक जरिया है। यहां लोग आकर पहले कंसर्ट देखेंगे, फिर उसके बाद वहां दान देंगे। यह पैसा सीधा पीएम केयर फंड में जाएगा। कॉन्सर्ट का यह विचार बहुत अच्छा है, जिससे कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए और बचाव के लिए काम किया जा सकता है। साथ ही ये लोगों को तनावमुक्त भी करेगा।'
4 of 5
Dhvani Bhanushali
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लॉकडाउन की घोषणा होने के साथ ही ध्वनि ने अपने काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया, 'मैं इस समय को अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करना चाहती हूं। मैं अपने म्यूजिक बनाने और गाने लिखने की प्रैक्टिस कर रही हूं। मेरे पास अभी बहुत वक्त है, इसलिए मुझे मिली अब तक की ट्रेनिंग पर मैं अपना पूरा ध्यान लगा रही हूं। मेरे पास इस दौर में भी पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं है।
5 of 5
Dhvani bhanushali
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
' बता दें कि ध्वनि के सबसे हिट गीत 'वास्ते' ने हाल ही में एक साल पूरा किया है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर साढ़े सात सौ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। भारत की किसी भी सबसे कम उम्र की पॉप गायिका के लिए यह एक रिकॉर्ड है।
फैंस की जिद के आगे झुक गए सिद्धार्थ शुक्ला, इस तरह पूरी कर दी उनकी मांग