{"_id":"592bf4474f1c1bed14bdb640","slug":"dharmendra-s-cousin-veerendra-veerinder-singh-punjabi-superstar-assassinated-during-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाबी फिल्मों का सुपरस्टार था धर्मेंद्र का ये भाई, शूट के दौरान ही कर दी गई हत्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंजाबी फिल्मों का सुपरस्टार था धर्मेंद्र का ये भाई, शूट के दौरान ही कर दी गई हत्या
Tue, 30 May 2017 10:35 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 30 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 14
वीरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाबी फिल्मों के वैसे तो कई स्टार रहे हैं, लेकिन ऐसा सुपरस्टार ऐसा भी था जिसकी पॉपुलैरिटी और स्टारडम ने अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए थे...पर इस सुपरस्टार की पॉपुलैरिटी ही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
2 of 14
वीरेंद्र सिंह
ये सुपरस्टार थे बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के भाई वीरेंद्र सिंह। वीरेंद्र सिंह पंजाबी सिनेमा के बहुत बड़े सुपरस्टार थे। 80 के दशक में वीरेंद्र सिंह का एक तरह से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर राज था। हर निर्माता-निर्देशक पहले अपनी फिल्म में वीरेंद्र सिंह को ही लेने के लिए अड़ जाता। वीरेंद्र सिंह ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे बल्कि एक सक्सेसफुल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रहे।
3 of 14
वीरेंद्र सिंह
अपने 12 साल के फिल्मी करियर में वीरेंद्र सिंह ने करीब 25 फिल्में बनाईं और सभी ब्लॉकबस्टर रहीं। सिर्फ पंजाबी ही नहीं वीरेंद्र ने दो हिंदी फिल्में भी बनाईं- 'खेल मुकद्दर का' और 'दो चेहरे'। दोनों ही फिल्में सफल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
वीरेंद्र सिंह
वीरेंद्र सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में आई फिल्म 'तेरी मेरी एक जिंदड़ी' से की थी जिसमें उनके भाई धर्मेंद्र भी नजर आए थे। कम ही वक्त में वीरेंद्र सिंह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के इतने बड़े सुपरस्टार बन गए कि उनकी सफलता से चिढ़ने वालों की फौज खड़ी हो गई।
विज्ञापन
5 of 14
वीरेंद्र सिंह
यही चिढ़ वीरेंद्र सिंह की जान की दुश्मन बन बैठी। 1988 की बात है। उस वक्त वीरेंद्र सिंह फिल्म 'जट ते जमीन' की शूटिंग कर रहे थे और शूट के दौरान ही उनकी हत्या कर दी गई। वीरेंद्र की उस हत्या में किन लोगों का हाथ था ये तो पता नहीं चल पाया, लेकिन कहा जाता है कि उनकी लोकप्रियता ही उनकी जान की दुश्मन बन बैठी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।