बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म अतरंगी रे के सह-कलाकार धनुष के साथ सेल्फी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर धनुष के साथ सेल्फी शेयरक करते हुए लिखा है कि आज मेरी अतरंगी रे के को-स्टार धनुष का फोन आया। उन्होंने कहा, सर, मैं हमेशा आपकी ओर देखता हूं। इस पर मैंने जवाब दिया, मैं आपकी अद्भुत प्रतिभा को देखता हूं। फिर हम दोनों ने ऊपर देखा और यह हुआ।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने फिल्म अतरंगी रे के सह-कलाकार धनुष के साथ शेयर की फोटो, लिखी यह बात
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई सेल्फी में धनुष और अक्षय कुमार मुस्कराते हुए दिख रहे हैं। अक्षय कुमार ने खुद ही यह सेल्फी ली है और धनुष मोबाइल फोन के कैमरे की तरफ देख रहे हैं। फोटो में अभिनेता अक्षय कुमार ने ग्रे जंपसूट और ब्लैक कैप पहनी हुई है। जबकि, धनुष ने गहरे नीले रंग की जैकेट के नीचे काले रंग की टी-शर्ट और हल्के नीले रंग की पैंट पहनी हुई है।
अक्षय कुमार द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। धनुष ने भी यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, फिल्म अतरंगी रे का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद, सर। आपके साथ काम करना धमाकेदार था। यह लिखते हुए उन्होंने एक्टर अक्षय कुमार को टैग किया।
View this post on Instagram
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
गौरतलब है कि आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर पिछले महीने रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार हैं। सारा ने ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, 'अतरंगी रे का ट्रेलर अभी आउट। आप सभी के साथ इन जादुई पलों को साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। पेश है मेरी रिंकू मेरे सभी दर्शनार्थियों के लिए।'
फिल्म अतरंगी रे 24 दिसंबर को केवल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।