आज से तकरीबन 100 साल पहले शरत चंद्र चटर्जी ने अपनी कलम से 'देवदास' नामक एक रोमांटिक उपन्यास लिखा था। तब शायद लेखक को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी लिखी किताब के ईद-गिर्द 23 फिल्मों की कहानी बुनी जाएगी। जी हां, आपने सही सुना! आज आप शाहरुख खान के जरिए जिस देवदास की कहानी को जानते हैं उस देवदास की कहानी पर मलयालम, तमिल, तेलुगू सहित कई भाषाओं में कई फिल्में बनी हैं। हिंदी भाषा में दो फिल्में बनाई गई हैं। पहली फिल्म 1955 में आई थी। बिमल रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में देवदास का किरदार दिलिप कुमार ने निभाया था। इसके 47 साल बाद यानी 2002 में संजय लीला भंसाली की देवदास रिलीज हुई थी, जिसमें ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।
Devdas: दिलीप कुमार या शाहरुख खान- कौन ज्यादा सफल 'देवदास', किसने की कितनी कमाई? पढ़िए हमारी रिपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन