दीपिका और रणवीर की शादी में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। 14-15 नवंबर को दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। अब जब दोनों की शादी में कुछ ही समय बाकी है तो चलिए आपको विला की अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं, जिसे देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि ये शादी किसी राजाओं महाराओं जैसी ही है।
2 of 8
deepika-ranveer wedding
- फोटो : instagram
रणवीर और दीपिका की ओर से सभी मेहमान इटली पहुंच चुके हैं। शादी की वजह से विला पूरे एक हफ्ते तक बाहरी लोगों के लिए बंद रहेगा। जहां एक ओर यह जगह दुल्हन के जैसे सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है।
3 of 8
deepika-ranveer wedding
- फोटो : instagram
शादी में केवल दोनों के करीबी ही शामिल होंगे। बॉलीवुड से किसी भी सेलिब्रिटीज को बुलाया नहीं गया है। यही नहीं मीडिया को भी इस इवेंट से दूर रखा गया है। इस वजह से जो भी मेहमान विला में प्रवेश करेंगे उन्हें पूरी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा।
4 of 8
deepika-ranveer wedding
- फोटो : instagram
75 कमरों वाले इस विला में 7 रेस्टोरेंट और बार भी है। विला की छत से झील का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां मीटिंग वगैरह के लिए 4 कमरे कॉन्फ्रेंस के लिए, एक स्पा, विला के अंदर एक स्वीमिंग पूल है जबकि बाहर झील से जुड़ा भी एक पूल है।
5 of 8
deepika-ranveer wedding
- फोटो : instagram
इन आलीशान सुविधाओं वाले विला के एक कमरे की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इसके एक कमरे की कीमत करीब 400 यूरो यानी 30 हजार रुपये है। अगर इस हिसाब से हम जोड़े तो रणवीर और दीपिका की शादी के लिए एक दिन का केवल कमरों का खर्च ही 24 लाख 75 हजार रुपये है।