{"_id":"5cd7f3aabdec2207132d62fa","slug":"deepika-padukone-met-rishi-kapoor-and-neetu-kapoor-in-newyork","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका, मां नीतू से नहीं है कोई गिला-शिकवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका, मां नीतू से नहीं है कोई गिला-शिकवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 12 May 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
Link Copied
जब रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में थे, उस समय खबर आई थी कि नीतू कपूर दीपिका को पसंद नहीं करती हैं । हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने इस अफवाह को झूठा साबित कर दिया है । दरअसल, दीपिका न्यूयॉर्क में हैं और वो समय निकालकर ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं ।
Trending Videos
2 of 5
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
दीपिका की ऋषि और नीतू कपूर के साथ तस्वीर सामने आई है । नीतू कपूर ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है । नीतू ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दीपिका पादुकोण के साथ एक बहुत अच्छी शाम ।'
3 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि ऋषि कपूर लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे । अब वो कैंसर फ्री हो चुके हैं और जल्द ही भारत लौट सकते हैं । ऋषि का इलाज एक मई से शुरू हुआ था । ऋषि कपूर ने खुद अपनी बीमारी के बारे में बताया था ।
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, ''यूएस में मेरे 8 महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था लेकिन मुझ पर भगवान की कृपा थी । अब मैं कैंसर फ्री हूं । मुझे बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना है जिसमें कम से कम 2 महीने लगेंगे । बीमारी से छूटना बड़ी बात है और यह सब मेरे परिवार और मेरे फैंस की प्रार्थनाओं और दुआओं के कारण हुआ है । मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं ।''
हाल ही में रणबीर ने ऋषि कपूर की सेहत को लेकर बात करते हुए कहा, 'वह पहले से काफी बेहतर हैं और आशा है कि वह एक या दो महीने में लौट आएंगे। वह काफी उत्साहित हैं...। उनके लिए 1 साल काफी कठिन रहा। उनकी जिंदगी में एकमात्र काम फिल्म और एक्टिंग है, लेकिन 1 साल तक इससे दूर रहे तो उन्हें परेशानी हुई। हालांकि वह अब काफी बेहतर हैं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।