लॉक डाउन के अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर जाने के बाद फिल्म जगत की वे शख्सियतें फिर से परेशान हो गईं हैं जिन्हें अपना नाम लगातार खबरों में देखते रहने की आदत है। फिल्मों की शूटिंग बंद है। नई फिल्में रिलीज नहीं हो रही है। एयरपोर्ट बंद है सो वहां आना जाना भी सुर्खियां नहीं बना पा रहा। तो इस दिक्कत का हल अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने निकाला है, ऐसे संगठनों या संस्थानों के नामों के सहारे खुद को चमकाने का जिनका पहले शायद आपने नाम भी नहीं सुना होगा।
2 of 7
रोहित शेट्टी
- फोटो : Social Media
इन संस्थानों में पहला नाम आता है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स का। इसने एक तथाकथित सेलेब्रिटी हार्टफुलनेस इंडेक्स जारी है यानी वे शख्सियतें जिनका दिल बड़ा है। इससे पहले ऐसी कोई सूची जारी करने की जानकारी तमाम खोजबीन करने पर भी नहीं मिलती। जानकारी ये भी नहीं मिलती कि आखिर ये संस्थान है कहां, न इसकी इंटरनेट पर कोई वेबसाइट है और न ही कहीं सोशल मीडिया पर इसकी कोई मौजूदगी।
3 of 7
akshay kumar
- फोटो : social media
अलबत्ता अतीत में इसकी एक रिपोर्ट पॉवर कपल्स पर और एक सर्वे सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स पर किया गया जरूर मिलता है। ये सर्वे टेलीफोन पर किया गया था और तब इसमें शाहरुख खान के बाईजू के लिए किए गए विज्ञापन को सबसे लोकप्रिय विज्ञापन बताया गया था। इसी संस्था ने अब सेलेब्रिटी हार्टफुलनेस इंडेक्स जारी की है, जिसमें एक से लेकर पांच नंबर तक फिल्म इंडस्ट्री के एक ही खेमे के लोग हैं। सूची का आधार है ज्यादा पैसा, ज्यादा बड़ा दिल। और, इस लिहाज से अभिनेता अक्षय कुमार को देश का सबसे बड़ा दिलवाला बताया गया है।
4 of 7
Salman Khan
- फोटो : Social Media
एक तरफ जहां अक्षय कुमार के शुभचिंतक सेलेब्रिटी हार्टफुलनेस इंडेक्स लोगों को बांट रहे हैं, वहीं रोहित शेट्टी की टीम ने भी एक लिस्ट मीडिया में घुमानी शुरू कर दी है। ये लिस्ट सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐसे कलाकारों की है जो टीवी पर रियलिटी शोज करते हैं। रोहित शेट्टी को इसमें दूसरे नंबर पर और सलमान खान को तीसरे नंबर पर बताया गया है। कपिल शर्मा इस सूची में अव्वल नंबर पर हैं।
5 of 7
Yashraj Studio
- फोटो : file photo
देखने वाली बात यहां ये है कि ये सूची बनाई किसने है? ये सूची बनाने वाली कंपनी का नाम है ओरमैक्स मीडिया जिसकी वेबसाइट पर इनकी तारीफ में लगा इकलौता प्रमाण पत्र यशराज फिल्म्स के उन रफीक गंगजी का है, जिन्हें यशराज फिल्म्स छोड़े कई साल बीत चुके हैं। कंपनी खुद को सलाहकार कंपनी बताती है और फिल्म व मीडिया के क्षेत्र में रिसर्च का काम संभाले हुए हैं। रोहित शेट्टी की तरफ से जारी इस सूची का आधार क्या है और कितने लोगों के बीच ये सर्वे हुआ इसकी कोई जानकारी नही हैं।