फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Congress urges Maharashtra CM Uddhav Thackeray to ban the movie Why I killed Gandhi

Why I killed Gandhi: 'वाय आई किल्ड गांधी' पर बड़ी रार, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फिल्म को बैन करने के लिए की अपील

Mon, 24 Jan 2022 04:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 04:52 PM IST
सार

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Congress urges Maharashtra CM Uddhav Thackeray to ban the movie Why I killed Gandhi
- फोटो : insta

विस्तार

'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इस फिल्म का विरोध कर रही है और इसलिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ये फिल्म नाथूराम गोडसे पर बनी है, जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

 

30 जनवरी को है गांधी जी की पुण्यतिथि-
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी नाना पटोले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर फिल्म "वाय आई किल्ड गांधी" को बैन करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। फिल्म निर्माता गांधीजी की हत्या के समर्थन में 30 जनवरी, 2022 को "वाय आई किल्ड गांधी" को प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस दिन को गांधी जी की  पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।

 


महात्मा गांधी के विचारों से पूरी दुनिया प्रभावित है। हमारे देश भारत को गांधी जी के नाम से जाना जाता है। महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्रता के माध्यम से दिखाया कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के हथियारों का उपयोग करके भारत को जीता जा सकता है। इसलिए वे पूरी दुनिया में पूजनीय हैं। 30 जनवरी, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का दिन, पूरी दुनिया में राष्ट्रीय एकता, जातीय सद्भाव, अहिंसा और शांति के दिन के रूप में मनाया जाता है। तो वहीं अशांति, नफरत और हिंसा को दिखाते हुए फिल्म "वाय आई किल्ड गांधी" दिखाई जाएगी। 

नाना पटोले ने इस पत्र में आगे लिखा, किसी भी जघन्य और अमानवीय कृत्य को बढ़ावा देना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इसलिए फिल्म को राज्य के किसी भी सिनेमाघर और ओटीटी में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed