देश भर को अपने अनोखे अंदाज से गुदगुदाने वाले कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा को जब भी याद करें तो उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा ही सामने आता है। आज कपिल देश दुनिया के लोगों को हंसाते हैं, इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके हैं और करोड़ों के मालिक हैं लेकिन अक्सर हंसते मुस्कुराते हुए अपने संघर्ष के दिनों की चर्चा करते नजर आ जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कपिल जितना खुश रहते हैं, उनका जीवन उतना ही पीड़ादायक और संघर्षों से भरपूर रहा है। आइए जानते हैं कॉमेडी किंग बनने से पहले कपिल की जिंदगी के बारे में।
2 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल एक लोअर मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। यही कारण है कि कपिल हर वर्ग के लोगों और उनके कल्चर का सम्मान करते हैं। उनके पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे। कम उम्र में ही कैंसर के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। उस वक्त कपिल बहुत छोटे ही थे, लेकिन घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी।
3 of 6
पत्नी और बेटी के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल के घर की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि उनकी बहन की शादी तो तय हो गई थी, लेकिन सगाई की अंगूठी खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। कपिल किसी तरह पैसों का जुगाड़ करने में लगे हुए थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि नियती ने उनका भविष्य सुनहरी कलम से लिखा है।
4 of 6
कपिल का पूरा परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2007 में कपिल कॉमेडी शो ‘लाफ्टर चैलेन्ज’ के विजेता बने थे। उन्होंने जीत की रकम से अपनी बहन की शादी की थी और यही वो समय था जब कपिल की जिंदगी धीरे-धीरे पलट गई। उस शो के बाद कपिल को पहचान मिलने लगी और फिर उन्होंने आज तक पलट कर पीछे नहीं देखा।
5 of 6
कपिल की मां और बेटी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने हुनर की बदौलत कपिल ने एक के बाद एक कई शो जैसे ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘छोटे मियां’ को होस्ट किया। कपिल को टीवी इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक तब मिला जब वह अपना शो ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल’ लेकर आए। इस नए कांसेप्ट के शो ने देश भर में तहलका मचा दिया और कपिल रातों रात कॉमेडी के बेताज बादशाह बन गए।