फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ बीते 23 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को नेशनल सिनेमा डे के दिन यानी 23 सितंबर के दिन रिलीज किया गया था। इस दिन महज 75 रुपये के टिकट के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की बड़ी संख्या ने देखा। लेकिन अब ये फिल्म भी सनी देओल की बड़ी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई है। पहले दिन करीब 3.06 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म का कारोबार दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है।
2 of 4
चुप फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर में लगातार 12 फ्लॉप फिल्म देने वाले सनी देओल की ये 13वीं फ्लॉप फिल्म बनती नजर आ रही है। सनी देओल काफी दिनों के बाद बड़े पर्दे पर नजर आए हैं, लेकिन उनकी फ्लॉप फिल्मों की झड़ी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म को 28 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। लेकिन इसकी कमाई काफी कम है।
Chup Weekend Box Office: 'अटैक' से भी कम रहा 'चुप' के पहले वीकएंड का कलेक्शन, तीन दिन में हुई महज इतनी कमाई
3 of 4
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट
- फोटो : Social media
सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म चुप के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से सोमवार को इस फिल्म ने महज 85 लाख का कारोबार किया है। वहीं फिल्म के पिछले तीन दिनों के कलेक्शन की बात की जाए तो पहले दिन चुप ने 3.06 करोड़, दूसरे दिन 2.07 करोड़ और तीसरे दिन 2.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म का कुल कारोबार 8.23 करोड़ रुपये हो चुका है।
4 of 4
फिल्म- चुप
- फोटो : सोशल मीडिया
‘चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ एक रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर हैं, जिसमें सनी देओल पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। इस मूवी में सनी देओल के साथ-साथ दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है। साथ ही इसका प्रोडक्शन राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गड़ा और गौरी शिंदे ने किया है।