बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अनन्या करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर सामने आया है। पोस्टर देखने के बाद बेटी अनन्या को लेकर चंकी पांडे ने बड़ी बात कह दी है।
'हाउसफुल' एक्टर चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को लेकर कहा- 'अभी अनन्या मेरी बेटी के नाम से जानी जाती हैं, लेकिन मुझे यकीन है इस साल के अंत तक मैं उसके नाम से जाना जाउंगा। चंकी पांडे ने अनन्या की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' के पोस्टर को लेकर भी बड़ी बात कही है।
चंकी ने पोस्टर देखकर कहा- 'मैंने जैसे ही अनन्या की पहली फिल्म का पोस्टर देखा तो मेरी आंखो में आंसू आ गए।' मीडिया से बात करते हुए चंकी पांडे ने यह भी कहा 'मैं अभी भी भावुक हूं।' पता हो कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं।
आपको बता दें कि करण जौहर ने जैसे ही फिल्म का पोस्टर शेयर किया वैसे ही यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह फिल्म 23 नबंर 2018 को रिलीज होगी। बता दें कि, यह फिल्म आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की साल 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल है। इसकी शूटिंग देहरादून के एफआरआई में हो रही है।