कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सर्जा इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सात जून को आखिरी सांस ली। शनिवार को चिरंजीवी सर्जा को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बतौर कलाकार चिरंजीवी सर्जा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। इसके बाद वह कई कन्नड़ फिल्में में नजर आए। उन्होंने कई शानदार फिल्में की थीं। ऐसे में हम आपको चिरंजीवी सर्जा की पांच शानदार फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
'वर्धा नायक' से लेकर 'अम्मा आई लव यू' तक, इन पांच फिल्मों से चिरंजीवी सर्जा ने जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन