बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों और बिजनेस की दम पर जमकर कमाई करते हैं। एक एक फिल्म के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की फीस लेने वाले सेलेब्स जरूरतमंदों की मदद के लिए भी पीछे नहीं रहते हैं। एक तरफ जहां कुछ सेलेब्स जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं से जुड़े हैं तो वहीं कुछ और सेलेब्स अलग ही तरीके से मदद करते हैं। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच सेलेब्स के बारे में....
अक्षय कुमार से शाहरुख खान तक, 'दानवीर' हैं ये सेलेब्स, ऐसे करते हैं जरूरतमंदो की मदद
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान मीर फाउंडेशन के मालिक हैं। अपने इस फाउंडेशन से शाहरुख खान अलग अलग तरीके से लोगों की मदद करते हैं। इस फाउंडेशन से शाहरुख खान न सिर्फ बूढ़े-बुजर्गों के इलाज बल्कि एडिट अटैक सर्वाइवर्स की भी मदद करते हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान मेक ए विश से भी जुड़े हुए हैं।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय स्माइल फाउंडेशन के साथ जुड़ी हुई हैं। स्माइल फाउंडेशन की मदद से ऐश्वर्या बच्चों की मदद करती हैं। ऐश्वर्या इस फाउंडेशन को अपने जीवन में बहुत महत्व देती हैं। बता दें कि स्माइल फाउंडेशन के साथ ही ऐश्वर्या बेटी आराध्या का जन्मदिन भी मनवा चुकी हैं।
विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े हुई हैं। इसके तहत विद्या लोगों की मदद करती रहती हैं। चूंकि ये सरकार का मिशन है तो अक्सर फंड मिलता है। लेकिन कई दफा विद्या बालन बिना सरकारी फंड की मदद से इस मिशन की सहायता करती हैं।
सलमान खान
सलमान खान बीइंग ह्यूमन की मदद से चैरिटी करते हैं। बता दें कि सलमान ने बीइंग ह्यूमन नाम का क्लोथिंग ब्रान्ड भी ओपन किया है। जिससे होने वाली कमाई को सलमान जरूरतमंदों पर खर्च करते हैं। सलमान का मदद का ये तरीका काफी अनोखा है। बता दें कि बीइंग ह्यूमन बेसहारा बच्चो की पढ़ाई और स्वास्थ्य के लिए काम करती है। वहीं सलमान अक्सर जरूरतमंद बच्चों के लिए भी कुछ न कुछ करते रहते हैं।