कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की दुल्हन गिन्नी चतरथ बेहद खूबसूरत हैं। इसका प्रमाण हैं ये तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, खुद कपिल ने भी देखी नहीं होंगी ये।
कपिल शर्मा जहां अपनी कॉमेडी से सभी के दिल पर राज कर रहे हैं, वहीं उनकी होने वाली पत्नी गिन्नी चतरथ भी कलाकार हैं। उन्होंने कॉलेज के समय में कई थियेटर एक्ट किए हैं। गिन्नी ने एचएमवी से बीकॉम व पीजीडीसीए की शिक्षा ग्रहण की है।
पढ़ाई के अलावा गिन्नी एक बढ़िया थियेटर कलाकार रही हैं। गिन्नी कॉलेज में बेस्ट एक्ट्रेस मानी जाती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ गिन्नी कालेज के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं। गिन्नी जब थियेटर में प्रैक्टिस किया करती थीं तब बहुत ही मंझे हुए कलाकार की तरह हर रोल निभाने के लिए उत्सुक रहती थीं।
महानगर के मशहूर कालेज हंसराज महिला महाविद्यालय की पूर्व छात्रा गिन्नी के बारे में कालेज की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन का कहना है कि गिन्नी उनकी संस्था की होनहार छात्रा रही हैं। गिन्नी चतरथ की शादी की खबर सुनकर वह काफी खुश हैं और उन्हें दिल से बधाई देती हैं।
गिन्नी चतरथ का असली नाम भवनीत चतरथ है। उसके पिता जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। गिनी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे। गिन्नी साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में एक ऑडिशन देने आई थीं। यहां पर उन्होंने गिन्नी को देखा था और मुलाकात भी हुई थी।