मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में कलाकारों को उनके नाम और काम से पहचाना जाता है। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि उनके पसंदीदा कलाकार किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इंडस्ट्री में कई बार आपने सुना होगा कि सेलेब्स हिंदू धर्म बदल कर इस्लाम अपनाते हैं, लेकिन आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदू धर्म से प्रभावित होकर अपना धर्म बदला और सनातनी हो गए।
Celebs: देश-दुनिया की ये बड़ी हस्तियां हुईं सनातन से प्रभावित, अपना धर्म बदल बन गए हिंदू
नयनतारा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा का। नयनतारा का जन्म ईसाई परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने साल 2017 में ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म ग्रहण किया और आर्य समाज मंदिर में सनातन की दीक्षा भी ली थी। अब सोशल मीडिया पर नयनतारा अक्सर देवी देवताओं की पूजा करते हुए तस्वीरें साझा करती हैं।
Boney Kapoor: कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए 39 लाख के चांदी के बर्तन, बोनी कपूर का नाम आया सामने
जॉन कोल्ट्रेन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है जॉन कोल्ट्रेन का। जॉन अमेरिका के मशहूर म्यूजिशियन हैं। जॉन का जन्म ईसाई परिवार में हुआ था। हालांकि, बाद में उनका रुझान सनातन धर्म के प्रति हो गया और उन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन अपनाया।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की तबीयत अब भी नाजुक, शूटिंग दोबारा शुरू करने में लगेगा वक्त
जूलिया रॉबर्ट्स
जूलिया रॉबर्ट्स हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। साल 2010 में वह अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भारत आई थीं। इस दौरान वह भारत में हिंदू धर्म से प्रभावित हो गईं, जिसके बाद उन्होंने सनातन धर्म की दीक्षा ली और उसी साल अपना धर्म छोड़ हिंदू बन गईं।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दिव्यांग को क्यों नहीं दिए थे पैसे? ट्रोल होने के बाद बताई हकीकत
ट्रेवल हाल
ट्रेवल हाल अमेरिका के मशहूर गायक, गीतकार और गिटारिस्ट हैं। अपने काम के सिलसिले में वह साल 2013 में भारत आए थे। यहां वह हिंदू संस्कृति से प्रभावित हो गए और हिंदू धर्म स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत में साधुवाद का जीवन भी बिताया। ट्रेवल के गानों में भी हिंदू धर्म का जिक्र देखने को मिलता है। इसके साथ ही वह भजन भी गाते हैं।
Namashi Chakraborty: 'गुंडा' बनने से खराब हुई थी मिथुन चक्रवर्ती की छवि, बेटे नमाशी ने खोला बड़ा राज