फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty son Namashi bad boy actor said film Gunda has spoiled his father reputation among youth

Namashi Chakraborty: 'गुंडा' बनने से खराब हुई थी मिथुन चक्रवर्ती की छवि, बेटे नमाशी ने खोला बड़ा राज

Sat, 08 Apr 2023 11:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Apr 2023 11:31 PM IST
सार

मिथुन की फिल्मों को लेकर फैंस उनके दीवाने रहते थे, लेकिन फिल्म 'गुंडा' को लेकर अभिनेता के बेटे नमाशी का कहना है कि उनके पिता को वह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty son Namashi bad boy actor said film Gunda has spoiled his father reputation among youth
मिथुन चक्रवर्ती-नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने 45 साल से अधिक के करियर में कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'मृगया' में अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और 1982 में आई फिल्म 'डिस्को डांसर' के लोकप्रिय होने के बाद उन्हें डिस्को डांसर का उपनाम मिला। मिथुन की फिल्मों को लेकर फैंस उनके दीवाने रहते थे, लेकिन एक फिल्म है, जिसमें अभिनेता के बेटे नमाशी चक्रवर्ती को लगता है कि उनके पिता ने उस फिल्म में अच्छा अभिनय नहीं किया, जिस वजह से उनकी छवि खराब हुई।

विज्ञापन

'गुंडा' पर क्या बोले नमाशी?

नमाशी ने अपने पिता मिथुन की साल 1998 में आई फिल्म 'गुंडा' के बारे में बात की। एक्शन-ड्रामा 'गुंडा' को बशीर बब्बर ने लिखा और कांति शाह ने निर्देशित किया था। इसमें सहायक भूमिकाओं में मुकेश ऋषि और शक्ति कपूर ने भी अभिनय किया। यह अपनी संदिग्ध सामग्री के लिए रिलीज होने पर विवादास्पद हो गई थी, लेकिन व्यावसायिक असफलता के बावजूद अपने हास्य डायलॉग और मीम्स के लिए प्रसिद्ध हो गई।

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सलमान खान को बताया अपना 'भाईजान', पलक तिवारी और पूजा हेगड़े ने भी लुटाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन के लिए कही यह बात

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नमाशी ने कहा कि 'गुंडा' एक बदनाम करने वाली फिल्म थी और उन्हें लगता है कि उनके पिता मिथुन को यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। नमाशी ने कहा, 'मुझे लगता है कि 'गुंडा' एक ऐसी फिल्म है, जो बहुत बदनाम है। यह अपनी सामग्री के लिए बहुत बदनाम है। आज की पीढ़ी और बहुत सारे लोग सोचते हैं कि मेरे पिता ही ऐसी फिल्में करने में सक्षम हैं। यह बहुत बदनाम हो गया। हालांकि, फिल्म अच्छी है। मेरा मतलब है कि मुझे फिल्म पसंद है। यह प्रफुल्लित करने वाली है, लेकिन उनके कद और मुकाम को देखते हुए उन्हें वह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी।'

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दिव्यांग को क्यों नहीं दिए थे पैसे? ट्रोल होने के बाद बताई हकीकत

विज्ञापन

नमाशी का फिल्मी करियर

बात करें नमाशी की तो वह 'बैड बॉय' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो एक मध्यवर्गीय लड़के और एक उच्च शिक्षित लड़की के बीच की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके परिवार में सख्त पारंपरिक मूल्य हैं। फिल्म में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दर्शन जरीवाला और शाश्वत चटर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'बैड बॉय' 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की तबीयत अब भी नाजुक, शूटिंग दोबारा शुरू करने में लगेगा वक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed