पेरिस में चल रहे 75वें कान महोत्सव में इस समय पूरी दुनिया के कलाकारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस महोत्सव का इंतजार हर कला प्रेमी को होता है। हर साल बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कान महोत्सव में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आती है, लेकिन खास बात यह रही कि इस बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ज्यूरी सदस्यों में जगह दी गई है। कई जाने-माने चेहरों के बीच भी दीपिका चमकती दिखाई दीं और सभी की निगाहें उन्हीं पर टिकी रहीं। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में दीपिका ने अपने विचार भी प्रकट किए।
2 of 5
cannes 2022
- फोटो : social media
दीपिका ने काम फिल्म महोत्सव में मीडिया से बात करते हुए कहा, "विजेता चुनना बड़ी जिम्मेदारी है पर मैं बोझ से नहीं दबूंगी और ये वादा सभी ज्यूरी सदस्यों ने अपने-अपने आप से किया है। हम सबको इसका अहसास है। ज्यूरी सदस्य का काम किसी फिल्म का निर्णय या आलोचना करना नहीं है, बल्कि विश्व सिनेमा के अनुभव को आलिंगन करना है" उन्होंने आगे कहा, "सिनेमा में निश्चित ही प्रभावित करने की क्षमता होती है, फिल्मों को देखना रचनात्मकता प्रक्रिया का आनंद लेना भी है।" कान महोत्सव के दौरान दीपिका ने मीडिया से तो बात की ही, इसके साथ उन्होंने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए।
3 of 5
cannes 2022
- फोटो : social media
कान महोत्सव में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ गोवा फिल्मोत्सव का पोस्टर भी जारी किया। इसके अलावा भारतीय पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने भारतीय पारंपरिक नृत्य घूमर भी किया। इस दौरान उनके साथ अन्य अभिनेत्रियां जैसे उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया भी शामिल रहीं।
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
ओटीटी पर बोलीं दीपिका पादुकोण
समारोह के दौरान एक बंगलादेशी पत्रकार के ओटीटी को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपिका ने जवाब देते हुए कहा, "आज हरेक माध्यम के दर्शक हैं, ओटीटी के बावजूद सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शकों की भी कमी नहीं है। असल में नए मंच से दुनियाभर के लेखन, फिल्म निर्माण और अभिनय से जड़ी युवा प्रतिभाओं के लिए अवसर मिल रहे हैं।"
5 of 5
cannes 2022
- फोटो : social media
बता दें कि इस बार का कान महोत्सव भारत के लिए बेहद खास है क्योंकि हमारे देश ने कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की है। यह सम्मान पाने वाला भारत पहला देश है। कान फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रतिनिधिमंडल के रूप में भी कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने देश के सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का वादा किया।