रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का काफी समय से बज बना हुआ है। काफी समय पहले ही इस फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट हो गई थी, लेकिन सिर्फ कोरोना वायरस के चलते अभी तक ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है। हालांकि रियल लाइफ कपल और फिल्म के लीड कलाकार आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी फिल्म देखने का बड़ा कारण हो सकती है। कुछ समय पहले रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा को तो दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है, लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' को दर्शक कितना पसंद करते हैं ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
Brahmastra: रणबीर-आलिया की फिल्म की कहानी रिलीज से पहले लीक, मौनी रॉय नहीं हैं विलेन!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन