बढ़ती आबादी हर देश की एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे अर्थव्यवस्था पर भी खासा असर पड़ रहा है। वहीं, भारत ने तो आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी को देखते हुए सरकार ने परिवार नियोजन 'हम दो हमारे दो' की योजना शुरू की थी। हालांकि, अब तक भी इस पर हर कोई पूरी तरह अमल नहीं कर रहा है। न सिर्फ आम लोग बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी बच्चों के मामले में इस योजना को अनदेखा करते नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर हैं, जो एक नहीं दो नहीं, बल्कि चार से छह बच्चों के पिता हैं। इस लिस्ट में कई नामचीन हस्तियों के नाम शामिल है। तो आइए जान लेते हैं, इन स्टार्स और इनके बच्चों के बारे में-
Celebs Childs: इन बॉलीवुड एक्टर्स ने परिवार नियोजन को रखा ताक पर, कोई चार तो कोई है छह बच्चों का पिता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:14 PM IST
सार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे एक्टर हैं, जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार से छह बच्चों के पिता हैं। आइए इन स्टार्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन