फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए सोनू सूद ने शुरू की 'हेल्पलाइन', खास संदेश साझा कर बंधाया ढांढस

Wed, 26 Jul 2023 05:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 26 Jul 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Launches Helpline For Those Affected by Punjab and Haryana Floods said he cannot Bear To Stand Idly
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सभी लोग बारिश की आफत झेल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां भारी बारिश के कारण सभी नदियां उफान पर हैं और लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा राज्य के भी कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और वहां के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में सभी राजनेता लोगों के लिए राहत सामग्री भेज रहे हैं और अब इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बारिश की मार झेल रहे लोगों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है।

Sonu Sood Launches Helpline For Those Affected by Punjab and Haryana Floods said he cannot Bear To Stand Idly
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अभिनेता-समाजसेवी सोनू सूद ने इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। कोरोना महामारी में प्रवासियों के लिए भगवान बनकर उभरे सोनू सूद एक बार फिर लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर पंजाब और हरियाणा में बाढ़ प्रभावित लोगों को हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए एक दिल को छू जाने वाला नोट लिखा है। इस नोट को पढ़कर सभी पंजाब वासियों में हिम्मत और मदद की उम्मीद जगना तय है।

Sonu Sood Launches Helpline For Those Affected by Punjab and Haryana Floods said he cannot Bear To Stand Idly
सोनू सूद - फोटो : social media

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दुखता है। क्योंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है जिसने मुझे बड़ा किया है, मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब, तुमने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब वापस देने का समय आ गया है। साथ मिलकर, हम इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और अपने जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Launches Helpline For Those Affected by Punjab and Haryana Floods said he cannot Bear To Stand Idly
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब और हरियाणा के कई जिले पिछले हफ्ते भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों के घर और खेती की जमीनों के बड़े हिस्से में पानी भर गया। हालांकि, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी कम हो गया है, अधिकारी अभी भी राहत कार्य में लगे हुए हैं और घग्गर नदी के किनारे बने धुस्सी बांध में आई दरारों को भी भर रहे हैं।  सोनू सूद से पहले हरियाणा में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए रणदीप हुड्डा ने मदद का हाथ बढ़ाया था। अभिनेता की गर्लफ्रेंड भी उनके साथ इस राहत कार्य में शामिल हुई थीं।
Barbie: 'कुमकुम' के बाद 'बार्बी' पर जमकर भड़के टीवी अभिनेता जय भानुशाली, फिल्म को बताया 'बवासीर'

विज्ञापन
Sonu Sood Launches Helpline For Those Affected by Punjab and Haryana Floods said he cannot Bear To Stand Idly
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, सोनू सूद को  कोविड-19 महामारी के बीच उनके मदगार रवैये के लिए पंजाब का 'स्टेट आइकन' नामित किया गया था। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ दिया था और साझा किया था कि यह निर्णय उनके और चुनाव आयोग द्वारा मिलकर लिया गया था। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनू सूद शो 'रोडीज 19' में होस्ट के तौर पर लौटे हैं। इसके साथ ही वह अगली बार फिल्म 'फतेह' में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed