फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनिका कपूर की कोविड 19 रिपोर्ट आई निगेटिव, लेकिन घर जाने की नहीं मिली इजाजत

Sat, 04 Apr 2020 07:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 04 Apr 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Bollywood singer Kanika Kapoor has tested negative for the coronavirus Covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के फैंस और परिवार के लिए खुशखबरी सामने आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित की अभी तक की सभी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आ रही थीं लेकिन इस बीच पहली बार कनिका की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इसके बाद भी सिंगर अभी अपने घर नहीं जा सकती हैं।

Bollywood singer Kanika Kapoor has tested negative for the coronavirus Covid 19
kanika kapoor - फोटो : Social Media

दरअसल कनिका की ये पहली रिपोर्ट है जो निगेटिव आई है, लेकिन बावजूद इसके कनिका घर नहीं जा पाएंगी और उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई  में ही रहना पड़ेगा। डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक कनिका की एक और रिपोर्ट निगेटिव नहीं आएगी तब तक उन्हें घर जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। याद दिला दें कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की हर 48 घंटे के बाद जांच की जाती है।


 

Bollywood singer Kanika Kapoor has tested negative for the coronavirus Covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram

बता दें कि जब कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोविड 19 पॉजिटिव आई थी तो सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। कनिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि उम्मीद करती हूं कि मेरी अगली रिपोर्ट निगेटिव आए। इसके साथ ही कनिका ने एक मोटिवेशनल कोट 'जिंदगी हमे वक्त का सही इस्तेमाल करना सिखाती है जबकि वक्त हमे जिंदगी की कीमत समझाता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Going off to bed. Sending you all loving vibes. Stay safe you guys ❤ Thank you for your concern but I am not in the ICU. I am fine. I hope my next test is negative. Waiting to go home to my kids and family 🤗❤ miss them!

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood singer Kanika Kapoor has tested negative for the coronavirus Covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

इसके साथ ही कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया था कि वो अपने बच्चों और परिवार को बहुत याद कर रही हैं और ऐसी उम्मीद कर रही हैं कि सभी सुरक्षित होंगे। बता दें कि कनिका कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस संक्रमित हैं, हालांकि कुछ दिनों के बाद उन्होंने वो पोस्ट भी डिलीट कर दिया था।

विज्ञापन
Bollywood singer Kanika Kapoor has tested negative for the coronavirus Covid 19
कानिका कपूर (बायें) - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद भी वो कुछ पार्टीज में शामिल हुई थीं, इन पार्टियों में आम लोगों के साथ ही राजनीति के कुछ दिग्गज भी शामिल थे। वहीं जब बाद में कनिका के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां सिंगर को ट्रोल कर रहे थे तो वहीं कुछ उनके समर्थन में आ गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed