ऐसा शायद ही कोई हो जिसमें
क्रिकेट के लिए दीवानगी देखने को ना मिले।
बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा।
बॉलीवुड और उसका क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं है, खासकर इंडिया और पाकिस्तान के मैच के लिए। ऐसी कई फिल्में रहीं जिनमें भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया।
रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर स्टारर 'दिल बोल हड़िप्पा' में भारत-पाकिस्तान के मैच को प्रमुखता से शामिल किया गया। रानी मुखर्जी का किरदार क्रिकेट प्रेमी है और क्रिकेटर बनना चाहता है, लेकिन जब उसे मौका नहीं मिलता तो वो लड़के के भेष में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनती है। फिल्म की कहानी में भारत-पाक मैच अहम मुद्दा रहा।
सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' में भी कई ऐसे सीन रहे जहां भारत-पाक के मैच को दिखाया गया। चूंकि फिल्म की कहानी पाकिस्तान और भारत के इर्द-गिर्द घूमती है इसलिए फिल्म में मैच भी इन दोनों देशों के बीच ही दिखाया गया।
2007 में आई फिल्म 'चेन कुली की मेन कुली' स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा थी और इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ क्रिकेट मैच काफी अहम रहा। फिल्म की कहानी में 1983 के वर्ल्ड कप को भी शामिल किया गया।
वरुण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर 'ढिशूम' में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को कहानी का आधार बनाया गया। फिल्म की कहानी एक क्रिकेटर के अपहरण और फिर उसकी तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है।