बॉलीवुड के नए कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लूटाते नजर आते हैं। फैंस दोनों को साथ देखना बहुत पसंद करते है। बीती रात दोनों को शादी के बाद पहली बार परिवार के साथ डिनर नाइट पर जाते दिखा गया। इस फैमिली डिनर नाइट में दोनों का परिवार शामिल हुआ था। दोनों के फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
2 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विक्की और कटरीना अपने परिवारों के साथ डिनर नाइट पर निलके थे। इसी दौरान उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। दोनों के वीडियो और फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में विक्की और कैटरीना अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर आते नजर आ रहे हैं। इनके साथ सनी कौशल भी नजर आए।
3 of 5
अपने परिवार के साथ विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
रेस्टोरेंट से बाहर निकले वक्त विक्की के साथ उनके मां-पापा और कैटरीना की मां भी नजर आ रही हैं। कटरीना ने अपनी सासू मां का हाथ पकड़ा हुआ था, जिसे देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान विक्की भी अपने पूरे परिवार का ख्याल रखते नजर आए।
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : insta
इस दौरान कटरीना कैफ डेनिम के शॉर्ट ट्यूनिक स्टाइल आउटफिट में नजर आईं, जिसके गले पर बड़ा सा ब्लैक बो था। वहीं, विक्की ने ब्लैक शर्ट और ग्रे पेंट में स्मार्ट दिख रहे थे। अपने इस लुक में कटरीना काफी खूबसूरत लग रही थी। फैंस को भी उनका लुक काफी पसंद आया और वह दोनों को अपने परिवारों के साथ देखकर कह रहे है कि ये है परफेक्ट फैमिली।
5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि विक्की और कटरीना की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने अपने अफेयर को छुपा कर रखा था, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते नजर आते हैं। दोनों ने अपनी शादी में बेहद करीबी लोगों को ही बुलाया था। इसके अलावा शादी के दौरान कड़ी सिक्योरिटी रखी गई थी।