बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगर मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
2 of 9
शाहिद-मीरा, विकी कौशल और कियारा आडवाणी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस के लिए काफी अवेयर रहते हैं और साथ ही साथ फिटनेस गोल्स भी देते नजर आते हैं। ऐसे में इस बार जिम के बाहर नजर आए शाहिद कपूर- मीरा राजपूत, विकी कौशल और कियारा आडवाणी। जिम के बाहर भी शाहिद मीरा न सिर्फ फिटनेस बल्कि कपल गोल्स भी देते नजर आ रहे हैं। वहीं विकी का स्वैग और कियारा का बिंदास लुक भी काफी जम रहा है।
3 of 9
आयुष्मान- नुसरत और सलमान- सोनम
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आयुष्मान खुराना- नुसरत भरूचा की फिल्म ड्रीम गर्ल और सोनम कपूर और सलमान दुलकर की फिल्म द जोया फैक्टर जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के लिए सेलेब्स ने जोर शोर से प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। प्रमोशन के दौरान जहां आयुष्मान और नुसरत वेस्टर्न लुक में नजर आए तो वहीं सोनम और सलमान का देसी अवतार भी काफी क्यूट लग रहा है।
4 of 9
अर्जुन कपूर, करिश्मा तन्ना और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अर्जुन कपूर, करिश्मा तन्ना और टाइगर श्रॉफ भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। इस दौरान अर्जुन जहां यशराज के ऑफिस के बाहर नजर आए तो वहीं टाइगर श्रॉफ भी लाल टीशर्ट में एक एस्ट्रोलॉजर के घर के बाहर दिखे। इसके साथ ही करिश्मा का लुक भी काफी सिंपल और स्टनिंग दिखा।
5 of 9
फराह, डायना और अर्जुन-गैब्रिएला
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान भी लाल रंग की फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। फराह के अलावा डायना भी देसी अवतार में अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। इन दोनों के अलावा अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ नजर आए। दोनों ही साथ में काफी कोजी और कूल नजर आ रहे थे।