पिछले दो महीनों से चल रहा किसान आंदोलन (Kisan Andolan) का असर हर तरफ दिखाई दे रहा है। किसान आंदोलन पर अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना (rihanna) के ट्वीट के बाद से ही भारत में लगातार बयानबाजी चल रही है। पॉप सिंगर रिहाना, मिया खलीफा (Mia Khalifa) और ग्रेटा थनबर्ग जैसी विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से इन हस्तियों को जवाब देते हुए बयान जारी किया गया था। इस बयान के समर्थन में भारत की तमाम हस्तियों ने भी देशवासियों से एकता की अपील की है और किसी भी तरह के प्रोपेगैंडा से बचने को कहा है।
Kisan Andolan: किसान आंदोलन पर आमने-सामने सितारे, जानिए विदेशी सेलेब्स के ट्वीट का भारतीय सितारों ने क्या दिया जवाब
दरअसल हाल ही में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है और आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की है। इसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र है। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'
इस पर कंगना रणौत ने रिहाना को जवाब देते हुए लिखा, 'कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं है बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि चीन हमारे टूटे हुए राष्ट्र पर कब्जा कर सके और इसे यूएसए की तरह एक चाइनीज कॉलोनी बना सके। तुम मूर्ख बनकर बैठो, हम अपने राष्ट्र को ऐसे नहीं बेच रहे हैं जैसे तुम डमी लोग करते हो।'
एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा, 'किसान हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसीलिए उनके मुद्दे भी हमारे लिए सर्वोपरी हैं। इन्हें हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लड़ाई लगाने वालों से दूर रहे। साथ ही सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।'
वहीं, मिया खलीफा ने लिखा है, 'कौन-सा मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया?' पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स उनका समर्थन कर रहे हैं तो खई ऐसे भी हैं जो उन्हें उनका काम याद दिला रहे हैं। बता दें मिया खलीफा जानी-मानी पोर्न स्टार रह चुकी हैं। हालांकि पिछले साल शादी से पहले उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
अजय देवगन ने किसान आंदोलन को लेकर अपना पक्ष रखते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे के चक्कर में न फंसें। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है।'
स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोन के पक्ष में ट्वीट किया है और अपना समर्थन जताया है। ग्रेटा ने मीडिया रिपोर्ट के साथ एक ट्वीट किया है, इस लेख में प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट बंद होने की जानकारी दी गई है। ग्रेटा ने ट्वीट कर कहा कि हम भारत के किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट का भी इस्तेमाल किया है।
एकता कपूर ने भी किसान आंदोलन विवाद पर ट्वीट कर अपनी राय रखी है। एकता ने लोगों को एकजुटता का संदेश देते हुए लिखा है “किसी भी झूठे प्रचार के खिलाफ एकजुट हो जाओ।” कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने कैपिटल हिल में हुई हिंसा और भारत में हो रहे किसान आंदोलन को जोड़ते हुए कई ट्वीट किए।
कमला हैरिस की भतीजी ने लिखा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि कॉर्टेज ने अपने ट्रामा को सबके सामने बयां किया लेकिन मैं इस बात को लेकर नाराज हूं कि इसे लेकर किसी की जवाबदेही नहीं तय की गई और कांग्रेस के किसा सदस्य को निष्कासित नहीं किया। ये शर्मनाक है।
'