फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ Anti Farmer Bollywood, सुशांत सिंह बोले- फिल्मों में खेत दिखाकर करोड़ों कमाए जब बचाने...

Fri, 05 Feb 2021 06:01 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Gets Trolled On Social Media By Users Says Rihanna Runs Clean India campaign
किसान आंदोलन - फोटो : Twitter

भारत में करीब दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर कुछ लोग समर्थन दे रहे हैं तो वहीं कुछ इसके विरोध में हैं। इसी कड़ी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं। कुछ फिल्मी सितारें किसानों को अपना समर्थन दे रहे हैं, तो कुछ लोग सरकार को समर्थन में हैं। हाल ही में विदेशी सेलेब्स ने भी किसान आंदोलन पर अपना समर्थन देते हुए ट्वीट्स किये। विदेशी सेलेब्स का भारतीय मामले में बोलना लोगों को रास नहीं आया। जिसके बाद कई बॉलीवुड सितारों ने इसे प्रोपेगैंडा बताते हुए लोगों से इसमें ना फंसने की अपील की थी। इसपर कई स्टार्स ने उन बॉलीवुड सेलेब्स को खरी-खोटी सुनाई। तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सेलेब्स को आड़े हाथ लिया और उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।



 

Bollywood Celebs Gets Trolled On Social Media By Users Says Rihanna Runs Clean India campaign
सुशांत सिंह - फोटो : Twitter

एक्टर सुशांत सिंह हर सामाजिक मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय देते हैं। किसान आंदोलन पर वो लगातार अपना समर्थन दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा, 'सरसों के खेत दिखा-दिखा के करोड़ों कमाए। जब खेत बचाने का वक़्त आया, तेल निकल गया इनका।'
 

Bollywood Celebs Gets Trolled On Social Media By Users Says Rihanna Runs Clean India campaign
रिहाना - फोटो : instagram@badgalriri
सेलेबस के साथ ही सोशल मीडिया यूजर भी बॉलीवुड सेलेब्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'असली स्वच्छ भारत अभियान तो रिहाना ने चलाया। एक ही टवीट से सारे गंदी नाली के कीड़े बिलबिला कर बाहर आ रहे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Gets Trolled On Social Media By Users Says Rihanna Runs Clean India campaign
Kesari - फोटो : file photo
तो वहीं अन्य यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की फोटो शेयर करते हुए लिखा,'इस पगड़ी का भार सब नहीं संभाल सकते, इसलिए एक्टर को हीरो न बनाया करें!'
 
विज्ञापन
Bollywood Celebs Gets Trolled On Social Media By Users Says Rihanna Runs Clean India campaign
फिल्मी सितारों का कोलाज - फोटो : Twitter

श्रीकांत नाम के ट्विटर यूजर ने बॉलीवुड के नामी सितारों की पगड़ी में फोटो कोलाज को शेयर करते हुए लिखा, 'किसान कृपया इन बैक स्टैबर्स को याद रखें। ये बॉलीवुड, खिलाड़ी, कुछ सामाजिक लोग। आप भारत को किसान।' बता दें कि अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा ने किसानों के समर्थन में ट्वीट्स किये थे। जिसके बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, करण जौहर, एकता कपूर ने इसे प्रोपेगैंडा बताया था। यही वजह है कि अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।B
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed