बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज से लेकर उनके फैंस तक, सभी लोगों ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। कैट ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो मेक्सिको के बीच पर अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करती नजर आ रहीं हैं। फोटो में कैट बीच ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। बर्थडे को लेकर उन्होंने पहले ही कहा था कि इस बार अपने जन्मदिन पर वो पार्टी नहीं करेंगी, बल्कि छुट्टियों पर कहीं घूमने जाएंगी।
कटरीना के बर्थडे पर सलमान ने शेयर की खास तस्वीर, प्रियंका-दीपिका समेत कई सेलेब्स ने किया विश
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में कैट को बर्थडे विश किया। सलमान ने कैट के साथ अपनी नई फिल्म भारत की एक सीन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें टैग कर के लिखा, "हैप्पी बर्थडे कटरीना..."। फोटो में सलमान पीले रंग की स्कूटर चला रहे हैं और कटरीना उनके पीछे वाली सीट पर बैठी हुई दिख रहीं हैं। फोटो में कटरीना बिल्कुल देसी लुक में नजर आ रहीं हैं। पूरी तस्वीर में सबसे खास लग रहा है कैट के कानों के पीछे लगा हुआ पीले रंग का फूल, जो उनके चेहरे पर खिल रहा है।
दीपिका पादुकोण ने एक बेहद ही प्यारे मेसेज के साथ कैट को बर्थडे विश किया। दीपिका ने केक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे कैटरीना कैफ...आपकी अच्छी सेहत और मानसिक शांति हमेशा बनी रहे।
कोरियोग्राफर और डॉयरक्टर फराह खान ने अपनी और कटरीना की तस्वीरों का एक खूबसूरत सा कोलाज बना कर शेटर किया। फराह कान ने कटरीना के लिए लिका कि, एंजल आसमान में इसलिए उड़ पाती हैं क्योंकि वे खुद को इतना हल्का रखती हैं। तुम भी उन्हीं एंजल की तरह इस साल अपनी पंखें खोल कर उंची उड़ान भरो। ढेर सारा प्यार।
बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर ने सबसे चुटकीले अंदाज में कटरीना को विश किया। अर्जुन ने लिखा "आज तुम्हारा जन्मदिन है...तुम्हें तुम्हारे सुपर बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं, तुम मुझे अपने नॉनसेंस वाले अंदाज के कारण बेहद पसंद हो।"