{"_id":"5fb878259244ab6c6b76b530","slug":"bollywood-celebrities-enjoying-vacation-in-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड सितारों के लिए पसंदीदा जगह बना मालदीव, समंदर किनारे इन सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड सितारों के लिए पसंदीदा जगह बना मालदीव, समंदर किनारे इन सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड सितारों के लिए इन दिनों मालदीव पसंदीदा जगह बना हुआ है। तभी पिछले कुछ महीने में बॉलीवुड के कई सितारे यहां छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे हैं। कलाकारों के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलती हैं। लॉकडाउन लगने के बाद सभी सितारे घर पर ही रहे, जैसे ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई सितारे लंबे समय बाद छुट्टियां मनाने निकले। तो चलिए इसी कड़ी में उन सितारों की तस्वीरें दिखाते हैं जो बीते कुछ समय में मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंचे।
Trending Videos
2 of 7
दिशा पाटनी
- फोटो : instagram/dishapatani
दिशा पाटनी मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। वे लगातार अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हैं। तस्वीरों में दिशा का दिलकश अंदाज देखने को मिला जहां वे बिकिनी पहने समंदर किनारे नजर आई हैं।
टाइगर श्रॉफ की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ऐसी खबरें हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी साथ में मालदीव रवाना हुए हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें हैं। तस्वीर में टाइगर श्रॉफ ने पीले रंग का शॉर्ट्स पहना हुआ है।
तापसी पन्नू बीते अक्तूबर महीने मालदीव गई थीं। उनके साथ उनकी बहनें भी थीं। तापसी ने अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए भी थे। मैथियास डेनमार्क के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर तापसी और उनकी बहन शगुन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
5 of 7
तारा सुतारिया, आदर जैन
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री तारा सुतारिया ने 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। तारा ने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में अपने खास दिन का जश्न मनाया। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह लाल रंग की बिकिनी में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।