बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम विदाई दी जा रही है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई में 03.30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान भूमि में किया जाएगा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ है। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज भी अपनी 'चांदनी' को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुंबई पुलिस का बैंड सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुका है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं विद्या बालन उनके पार्थिव शरीर को देखकर फूट-फूट कर रोने लगीं।
दीपिका पादुकोण भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए दिग्गज अदाकारा रेखा भी नजर आईं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अंदर की जिम्मेदारियां रानी मुखर्जी संभाल रही हैं। सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सुबह ही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। जहां पहले से ही उनका पूरा परिवार मौजूद है। धीरे-धीरे बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने बेटी ईशा देओल के साथ हेमा मालिनी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं।
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी के परिजन, संजय कपूर, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण भी सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ पहुंची। करण जौहर, उर्वशी रौतेला, ठाकरे परिवार और सुष्मिता सेन श्री श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे।
ऐश्वर्या राय भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुकी हैं। डायरेक्टर करण जौहर इस वक्त स्पोर्ट्स क्लब के अंदर ही मौजूद हैं। बोनी कपूर के भाई संजय कपूर, सतीश कौशिक भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंच गए हैं।