बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के समर्थन में ट्वीट किया है, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। स्वरा ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए मुनव्वर के लिए ट्वीट के माध्यम से कहा है वे इस देश से बहुत निराश हैं।
2 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर सोमवार को मध्यप्रदेश हाइकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान न्यायमूर्ति रोहित आर्य की पीठ ने कहा था कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
3 of 5
swara bhaskar
- फोटो : Social Media
अदालत ने याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि आप किसी और की धार्मिक भावनाओं का गलत फायदा क्यों उठाते हैं। आपकी विचोरधारा के साथ क्या दिक्कत है? अपने बिजनस के लिए आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।
4 of 5
swara bhaskar
- फोटो : social media
कोर्ट की यह टिप्पणी स्वरा भास्कर के ठेस पहुंचा गई। उन्होंने दुखी मन से ट्वीट किया कि मुझे माफ कर दो मुव्वर। यह देश, इसके संसथान और इसके नागरिकों ने तुम्हें निराश किया है। मुझे इस बात का खेद है और मैं शर्मिंदा हूं।
स्वरा की इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके समर्थन में तो कुछ विरोध में बोल रहे हैं। अपनी ट्वीट के कारण एक बार फिर स्वरा सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं।