{"_id":"5fe1a5eb37056542531de05d","slug":"bollywood-actress-shikha-malhotra-is-recovering-slowly-after-a-stroke-paralysis-share-pic-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैरालिसिस के बाद शिखा मल्होत्रा की हालत में नहीं हो रहा कुछ खास सुधार, बोलीं- पता नहीं कब चल पाऊंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैरालिसिस के बाद शिखा मल्होत्रा की हालत में नहीं हो रहा कुछ खास सुधार, बोलीं- पता नहीं कब चल पाऊंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा
- फोटो : Instagram - shikhamalhotraofficial
Link Copied
शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म फैन में नजर आईं अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा गंभीर स्ट्रोक और पैरालिसिस का शिकार हो गई थीं। इस वजह से शिखा की दाहिने तरफ का शरीर काम करना बंद कर दिया था और वो अपने हाथ-पैर नहीं उठा पा रही थीं। हाल ही में शिखा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट किया है। उन्होंने कहा कि वो रिकवर कर रही हैं लेकिन प्रोसेस काफी स्लो है। शिखा ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वो अब कब चल सकेंगी। शिखा ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें भी साझा की हैं।
Trending Videos
2 of 5
शिखा मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरव्यू के दौरान शिखा ने कहा कि मैं जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हूं और इस समय वो हर किसी का सपोर्ट चाहती हैं। इसके अलावा शिखा ने कहा कि वो अपने काम को लेकर ईमानदार हैं, इसलिए वो अपने दर्शकों से भी थोड़ा सपोर्ट की अपील करती हूं। शिखा ने कहा कि मेरी तबीयत में सुधार तो है लेकिन प्रक्रिया काफी धीमी है। ऐसे में मुझे नहीं पता कि मैं कब चल पाउंगी।
शिखा का कहना है कि वो अपने शरीर से काफी लाचार हैं, लेकिन वो जब भी अपनी फिल्म कांचली के बारे में सोचती हैं तो उनका दिल धड़क उठता है। हालांकि ज्यादा लोग इस फिल्म के बारे में नहीं जानते। बता दें कि शिखा को दस दिसंबर की रात 10 मेजर स्ट्रोक पड़ा था। उसी वक्त शिखा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद उन्हें केम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। स्ट्रोक के बाद शिखा के दाहिने शरीर का हिस्सा पैरालिसिस हो गया था।
फिल्मों में अपना करियर शुरू करने से पहले शिखा मल्होत्रा ने नर्सिंग का कोर्स किया था। यही कारण है कि जब देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे तो उन्होंने वॉलंटियर तरीके से नर्स के तौर पर मरीजो की देख-रेख करने का फैसला किया। हालांकि शिखा खुद भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं लेकिन उचित इलाज मिलने के बाद वो ठीक हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
शिखा मल्होत्रा
- फोटो : फाइल
शिखा मल्होत्रा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। उन्होंने पहली बार फिल्म 'द वर्ल्ड अनसीन' में काम किया था। फैन के अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रनिंग शादी.कॉम' में नजर आई थीं। इस साल उनकी फिल्म 'कांचली' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने संजय मिश्रा के साथ काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।