फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Bizarre Phobias: तरह तरह के फोबिया का शिकार हैं ये सेलेब्स, किसी को पंखा तो किसी को फलों से लगता है डर

Thu, 11 Aug 2022 01:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Aug 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors and Their Bizarre Phobias from Salman Khan Claustrophobia to Abhishek Bachchan Fructophobia
शाहरुख खान-अर्जुन कपूर-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बहादुर से बहादुर व्यक्ति के भी कुछ डर होते हैं। कोई कितनी भी हिम्मत वाला हो, कुछ न कुछ ऐसा जरूर होगा, जिसके ख्याल भर से उसकी घिग्घी बंध जाए। बॉलीवुड हीरो भी इससे अछूते नहीं हैं। भले ही पर्दे पर अपने एक्शन और अंदाज से वे निडर नजर आएं, मगर रियल लाइफ में वे भी तरह-तरह के फोबिया का शिकार हैं। किसी को पंखे से डर लगता है तो किसी को सीलिंग फैन से। कौन-से हैं वे स्टार, आइए जानते हैं... 

Bollywood Actors and Their Bizarre Phobias from Salman Khan Claustrophobia to Abhishek Bachchan Fructophobia
Shah Rukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इक्विनोफोबिया का शिकार हैं। इसके कारण उन्हें घोड़ों से बहुत डर लगता है। दरअसल, इसके पीछे एक वजह है। फिल्म 'करण अर्जुन' के सेट पर शूटिंग के दौरान एक सीन में घोड़े की सवारी करते हुए शाहरुख खान घायल हो गए थे। इसके बाद से उनके मन में घोड़े को लेकर डर बैठ गया। 

Bollywood Actors and Their Bizarre Phobias from Salman Khan Claustrophobia to Abhishek Bachchan Fructophobia
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान 
बॉलीवुड के भाई सलमान खान पर्दे पर खूब एक्शन सीन करते नजर आते हैं। उनका फिल्मी अंदाज देखकर यह ख्याल ही नहीं आएगा कि उन्हें भी किसी चीज से डर लगता होगा! मगर रियल लाइफ में सलमान खान को क्लौस्ट्रफोबिया है। दरअसल, यह एक डर होता है, जिसमें इंसान को बचकर निकलना नामुमकिन लगता है। उसे बंद रह जाने का डर होता है। सलमान खान को भी यही डर है। यही वजह है कि उन्हें लिफ्ट से बहुत डर लगता है। एक शो के दौरान सलमान खान ने कहा था कि लिफ्ट में उन्हें ऐसा लगता है कि यह गिर जाएगी या चलते-चलते बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors and Their Bizarre Phobias from Salman Khan Claustrophobia to Abhishek Bachchan Fructophobia
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन से डर लगता है, इसलिए उनके घर में एक भी पंखा नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि सीलिंग फैन का उनको इतना फोबिया है कि उनके घर में एक भी जगह पंखा नहीं लगाया गया है। वह ऐसे कमरे में ठहरने से भी मना कर देते हैं, जहां पंखा लगा होता है।

विज्ञापन
Bollywood Actors and Their Bizarre Phobias from Salman Khan Claustrophobia to Abhishek Bachchan Fructophobia
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
अगर कोई आपसे कहे कि उसे फलों से डर लगता है तो क्या आप मानेंगे? मगर, अभिनेता अभिषेक बच्चन के मामले में कुछ ऐसा ही है। वह सबसे अजीबो-गरीब किस्म के फोबिया का शिकार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें फ्रुक्टोफोबिया है। अभिषेक को फ्रूट्स से डर लगता है, इसलिए वह कोई फ्रूट खाना पसंद नहीं करते। रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर बच्चन ने कभी कोई फ्रूट नहीं खाया है। वह फलों को देखने से भी बचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed