Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी को इन तीन नामों से पुकारते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेता ने किया खुलासा
नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ गई है। बता दें कि 11 साल पहले सिद्धार्थ और वरुण ने करण जौहर के निर्देशन में बनी स्टूडेंंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर का शो कॉफी विद करण इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में अब तक दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह,आलिया भट्ट-करीना कपूर खान और सनी देओल-बॉबी देओल जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। अब इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन जल्द ही नजर आने वाले हैं।
इसका एक नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ गई है। बता दें कि 11 साल पहले दोनों सितारों ने करण जौहर के निर्देशन में बनी स्टूडेंंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत की थी। फिल्म में आलिया भट्ट थी। बताया जा रहा है कि इस एपिसोड में दोनों कलाकार जमकर धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। एक मीडिया पोर्टल के अनुसार शो के एक सेगमेंट के दौरान करण ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी के लिए उनके उपनाम पूछते दिखे। रिपोर्ट में करण के हवाले से लिखा गया है, "ऐसी कौन सी तीन चीजें हैं जिन्हें आप अपना पार्टनर कहते हैं?" इस पर सिद्धार्थ ने जवाब दिया, "लव, की और बे।"
IFFI 2023: 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ आगाज, स्टार्स ने कलाकारी से जमाया रंग
View this post on Instagram
डिज्नी+ हॉटस्टार और करण जौहर ने हाल ही में एक नए प्रोमो से कॉफी विद करण सीजन 8 के आगामी एपिसोड की अतिथि सूची का खुलासा किया है। बता दें कि आगामी एपिसोड में अजय देवगन, रोहित शेट्टी, रानी मुखर्जी, काजोल, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर और कई अन्य फिल्मी सितारे नजर आएंगे। साथ ही, आने वाले दिनों में इसमें कई दिलचस्प खुलासे भी देखने को मिलेंगे।
Kadak Singh: 'कड़क सिंह' का ट्रेलर जारी, बीती जिंदगी के रहस्यों से पर्दा उठाते नजर आए पंकज त्रिपाठी