{"_id":"655b8652753ce2a0f10fff66","slug":"pankaj-tripathi-sanjana-sanghi-kadak-singh-movie-trailer-release-and-goes-viral-on-internet-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kadak Singh: 'कड़क सिंह' का ट्रेलर जारी, बीती जिंदगी के रहस्यों से पर्दा उठाते नजर आए पंकज त्रिपाठी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kadak Singh: 'कड़क सिंह' का ट्रेलर जारी, बीती जिंदगी के रहस्यों से पर्दा उठाते नजर आए पंकज त्रिपाठी
Mon, 20 Nov 2023 09:46 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:46 PM IST
सार
यह फिल्म कड़क सिंह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। जानिए किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी ये फिल्म। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
कड़क सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पकंज त्रिपाठी अपनी आगामी फिल्म कड़क सिंह को लेकर चर्चा में रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया था। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी डिटेल शेयर की है। यह फिल्म कड़क सिंह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। जानिए किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी ये फिल्म। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
'कड़क सिंह' का ट्रेलर जारी
फिल्म के ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, 'कड़क सिंह' में एके श्रीवास्तव का किरदार निभा रहे हैं, जिसे भूलने की बीमारी है। फिल्म में किरदार की बीमारी उसकी बीती जिंदगी के रहस्यों से पर्दा उठाती है। फिल्म में संजना सांघी ने भी काम किया है। फिल्म शुरू से ही क्राइम थ्रिलर नजर आ रही है। 'कड़क सिंह' में पंकज त्रिपाठी और संजना सांघी ने पिता-बेटी की भूमिका निभाई है। इनके अलावा फिल्म में पार्वती और जया अहसन जैसे स्टार कास्ट भी हैं।
विज्ञापन
बीती जिंदगी के रहस्यों से पर्दा उठाते नजर आए पंकज त्रिपाठी
फिल्म की कहानी तब सामने आती है, जब कड़क सिंह अस्पताल में भर्ती होता है, जहां उन्हें अपने अतीत के बारे में चार विरोधी कहानियों का सामना करना पड़ता है। यह कहानी उनके वास्तविकता पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करती हैं। ट्रेलर यह भी संकेत देता है कि कहानी में कड़क सिंह का शिकार नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी ने कही यह बात
फिल्म के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, ''कड़क सिंह मेरे द्वारा पहले निभाए गए सभी किरदारों से अलग है। वह एक असामान्य चरित्र है और इस तरह के व्यक्तित्व को चित्रित करना बहुत खुशी की बात थी। मुझे कुछ अविश्वसनीय प्रतिभाओं के साथ काम करने का मौका मिला, जिनमें टोनी दा, पार्वती, जया और संजना जैसी युवा और उत्साही प्रतिभाएं शामिल थीं।" पंकज त्रिपाठी की पिछली फिल्मों की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ 'ओह माय गॉड 2' में नजर आए थे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन