बॉलीवुड अभिनेता संचय गोस्वामी ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। संचय गोस्वामी का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया है। संचय बॉलीवुड की फिल्मों और सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक करने के बाद उनके दोस्तों को आपत्तिजन वीडियो और तस्वीरें भेजी गई हैं।
2 of 4
Sanchay Goswami
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार संचय गोस्वामी की शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (शब्द, इशारा या किसी की विनम्रता का अपमान करने का उद्देश्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संचय गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि कोई उनके व्हाट्सएप अकाउंट को अनधिकृत रूप से चलाने लगा और उसे बिजनेस अकाउंट में बदल दिया।
3 of 4
Sanchay Goswami
- फोटो : social media
संचय गोस्वामी ने आगे कहा कि इसके बाद हैकर उनके फोन से अश्लील वीडियो और तस्वीरें उनके दोस्तों को भेजने लगा। इस बात का पता संचय को उस समय चला जब उनकी एक महिला मित्र के फोन पर संचय के फोन से वीडियो कॉल आया, जिसमें एक शख्स अश्लील हरकतें करता दिखाई दिया। इसके बाद महिला मित्र ने संचय गोस्वामी को इसके बारे में बताया। संचय गोस्वामी ने बताया कि उन्हें फोन हैक होने का शक मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जब उनके फोन पर छह नंबरों का एक ओटीपी आया जिसे उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
4 of 4
Sanchay Goswami
- फोटो : social media
संचय गोस्वामी ने आगे कहा कि ओटीपी नजरअंदाज करने के बाद उनके पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आया जिसको उन्होंने अमेरिका में रह रहे अपने भाई का समझकर उठा लिया। जिसके बाद मोबाइल फोन में छह अंकों का ओटीपी अपने आप उत्पन्न हो गया और कुछ देर के लिए उनका फोन ऑफ हो गया। इसके बाद से संचय गोस्वामी के फोन से अश्लील तस्वीरें और वीडियो उनके दोस्तों के पास जाने। अपने फोन को हैक की जानकारी संचय गोस्वामी ने सोशल मीडिया के जरिए भी दी है।
पढ़ें: पानीपत फिल्म को लेकर अफगानिस्तान में छिड़ी बहस, वजह हैरान करने वाली