मल्टी स्टारर फिल्म रेस 3 की शूटिंग की लेकर बॉबी देओल ने एक फोटो शेयर किया है। फिल्म में बॉबी भी लंबे अरसे के बाद अहम रोल में नजर आएंगे। शेयर की गई फोटो बैंकॉक की है जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है। बॉबी के सेल्फी फोटो में सलमान खान, डेजी शाह और फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले सलमान और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने एक रोमांटिक नंबर किया था। लेकिन अब बैंकॉक में फिल्म के अहम शॉट शूट किये जाने हैं। आपको ये भी बता दें कि फिल्म फेमस कोरियाग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म एक्शन और डांस से भरपूर होने वाली है।
बता दें कि फिल्म पोस्टर ब्वॉयज पिटने के बाद बॉबी एक बार फिर बड़ी फिल्म रेस 3 में नजर आ रहे हैं। फिल्म के लिए बॉबी ने जिम में काफी मेहनत भी की है। फिल्म के लिए जिम में पसीना बहा रहे बॉबी को 8 किलो वेट अभी भी कम करना है। बता दें कि फिल्म में नाम तय होने के बाद बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की थी।
खबर है कि बॉबी को इतने बड़े बजट की फिल्म दिलाने में भी सलमान खान का हाथ था। खबरों की मानें तो अब बॉबी को एक और फिल्म ऑफर हुई है। साजिद खान 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की चौथी सिरीज लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए बॉबी को भी अप्रोच किया गया है।
फिल्म की कास्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भीं होंगे। साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला बॉबी के काफी करीब हैं। अभी बॉबी से बात चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो बॉबी भी दर्शकों हंसाते नजर आएंगे। फिलहाल बॉबी के पास 'रेस 3' के अलावा 'यमला पगला दीवाना 3' भी है।