फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras Gold Market: धनतेरस पर सोना खरीदने के दौरान रखें इन पांच बातों का ध्यान, नहीं तो पड़ेगा पछताना

Mon, 17 Oct 2022 06:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 17 Oct 2022 06:03 PM IST
सार

Dhanteras Gold Market: अगर आप भी धनतेरस के दिन सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप ऐसा करेंगे तो नुकसान से बचेंगे और यकीनन आपकी किस्मत चमक जाएगी। 

विज्ञापन
Tips on Gold Buying During Dhanteras Diwali
सोने की गिन्नी - फोटो : Istock

धनतेरस पर लोग बड़े पैमाने पर सोना की खरीदारी करते हैं। सोना खरीदने की यह परंपरा हमेशा से रही है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने वालों के घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अगर आप भी इस दिन सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप ऐसा करेंगे तो नुकसान से बचेंगे और यकीनन आपकी किस्मत चमक जाएगी। आइए जानते हैं कैसे...

शुद्धता की जांच 

Tips on Gold Buying During Dhanteras Diwali
gold loan new - फोटो : istock

सोना खरीदते समय सबसे पहली बात जिसका आपको ख्याल रखना है वो है उसकी शुद्धता। सबसे अच्छा गोल्ड 24 कैरट माना जाता है, लेकिन इसके लचीले होने की वजह से इसके आभूषण नहीं बनाएं जाते। अगर कोई ज्वेलर आपको 24 कैरेट गोल्ड के गहने देने का दावा कर रहा है तो समझ लें कि वह फर्जी है। आमतौर पर अभूषण बनाने के लिए 22 या 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है।

ट्रेडमार्क 

Tips on Gold Buying During Dhanteras Diwali
gold rate today - फोटो : अमर उजाला

सोने के आभूषण खरीदते वक्त ध्यान एक नजर उस पर लगे ट्रेडमार्क पर भी देख लें। सोने की वस्तुओं पर हमेशा ट्रेडमार्क होता है। ट्रेडमार्क सोने की शुद्धता का प्रतीक होता है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो अपने सुनार या खुद ऑनलाइन भी इसके बारे में पता कर सकते हैं। हमेशा कोशिश करें कि बिना ट्रेडमार्क वाले आभूषण न खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोन लगी ज्वैलरी 

Tips on Gold Buying During Dhanteras Diwali
gold new - फोटो : istock

सोना खरीदते समय ऐसी ज्वैलरी का चयन करें, जिन पर स्टोन या मीने का काम कम से कम किया हो। स्टोन और मीने का काम देखने में अच्छा तो लगता है, लेकिन जब आप उस ज्वैलरी को बेचने जाते हैं तो सुनार उस स्टोन या मीने को निकालकर आपको पैसे बताता है। 

विज्ञापन

इनवेस्टमेंट 

Tips on Gold Buying During Dhanteras Diwali
gold new - फोटो : istock

अगर धनतेरस या दीपावली पर आप सिर्फ निवेश के लिए गोल्ड खरीद रहे हैं तो सोने को हमेशा सिक्के या बिस्कुट के रूप में ही खरीदें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed