अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। कंगना रनौत ने अब ट्वीट कर कहा है कि बीएमसी उनके खिलाफ विरोध पत्र दाखिल किया है। सोमवार को कंगना के मुंबई के पाली हिल स्थित दफ्तर पर बीएमसी की एक टीम सोमवार को पहुंची थी जिसके बाद कंगना ने दावा किया था कि उनकी प्रॉपर्टी तोड़ी जा सकती है।
बीएमसी द्वारा दफ्तर तोड़े जाने के फैसले पर बोलीं कंगना रनौत, मैंने ये घर प्यार और सालों की मेहनत के बाद बनाया है...
अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। कंगना रनौत ने अब ट्वीट कर कहा है कि बीएमसी उनके खिलाफ विरोध पत्र दाखिल किया है। सोमवार को कंगना के मुंबई के पाली हिल स्थित दफ्तर पर बीएमसी की एक टीम सोमवार को पहुंची थी जिसके बाद कंगना ने दावा किया था कि उनकी प्रॉपर्टी तोड़ी जा सकती है।
Now @mybmc has filed a caveat against me, really desperate to break my house, I deeply love what I built with so much passion over so many years but know that even if you break it my spirit will only get stronger .... GO ON ... pic.twitter.com/7MQRQ5h0qO
कंगना ने बताया कि उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने बीएमसी के नोटिस का जवाब दे दिया है। उम्मीद है कि वो ऑफिस को गिराने के प्लान को रोक देंगे। बीते रोज कंगना ने ट्वीट करते हुए बताया था- 'ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्ज का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा जिंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है, आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।'
कंगना रनौत ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके ऑफिस में कुछ लोग जांच-पड़ताल करते दिख रहे थे, जिन्हें उन्होंने बीएमसी के लोग बताया। कंगना ने वीडियो साझा करते हुए कहा, "मुझे कल सूचित किया जाएगा कि वे मेरी प्रॉपर्टी को तोड़ रहे हैं।" इससे पहले BMC की तरफ से कहा गया था कि कंगना रनौत को मुंबई में 9 सितंबर को आने के बाद चौदह दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। कंगना बुधवार को मुंबई जाने वाली हैं।
बता दें संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग तब तेज हुई जब कंगना रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद शिवसेना नेता ने कंगना से कहा कि उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए।