अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपनी खराब तबीयत की वजह से इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्फी को शनिवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी चहेती एक्ट्रेस को आखिर क्या हुआ है? अपने अस्पताल में भर्ती होने की वजह अब खुद उर्फी ने बताई है!
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस फेम उर्फी जावेद ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उर्फी ने लिखा है, 'मुझे यहां रहते हुए बहुत समय हो गया। मैं अपनी सेहत को लगातार नजरअंदाज कर रही थी और अब..।' हालांकि उर्फी ने अस्पताल में भर्ती होने की सही वजह नहीं बताई है, लेकिन उनके मैसेज से यह साफ है कि वह अपने बीमार होने के पीछे अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की आदत को मान रही हैं।

3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी को लगातार उल्टियां हो रही थीं। साथ ही उन्हें तेज बुखार भी था। इसके साथ ही उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी तक उनकी बीमारी की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपने स्टाइलिश फोटोज फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने उर्फी के कपड़ों पर कमेंट किया था और कहा था कि कोई ऐसे कपड़े मुंबई की सड़कों पर पहनकर कैसे चल सकता है! इस पर उर्फी भड़क गई थीं और कहा था कि चाहत उनसे जलती हैं।