टेलीविजन के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो के नाम से मशहूर 'बिग बॉस' का 16वां सीजन इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने इस शो में कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से चल रही हैं और जब से 'बिग बॉस 16' का प्रोमो सामने आया तब से और तेज हो गई हैं। फैंस शो के प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनके सामने खुलासा हो सके कि इस बार कौन-कौन सेलेब शो में हिस्सा ले रहे हैं। जहां कुछ सेलेब्स शो में आने से साफ इंकार कर चुके हैं, वहीं इस समय शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने नाम पर भी अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब शो में राज कुंद्रा की फीस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
2 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि पिछले साल पोर्नोग्राफी केस में फंस चुके राज कुंद्रा अगर बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे तो शो की टीआरपी में बड़ा उछाल आएगा। यह बात किसी से छिपी नहीं है और खुद राज कुंद्रा भी इसे जानते हैं। इसी वजह से उन्होंने 'बिग बॉस 16' के लिए भारी भरकम फीस की डिमांड की है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे सीजन के लिए राज कुंद्रा ने 30 करोड़ रुपये मांगे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा शो से मिली फीस को एनजीओ में डोनेट करेंगे।
3 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
फीस के साथ-साथ मीडिया रिपोर्ट्स में राज कुंद्रा द्वारा बिस बॉग के सामने रखी गई दो शर्तों के बारे में भी बताया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दो शर्तों पर ही राज कुंद्रा घर में दाखिल होंगे। जहां पहली शर्त उनकी फीस से जुड़ी है, जिसके लिए उन्होंने अपनी मांग साफ कर दी है, वहीं दूसरी शर्त है उनका घर में लंबे समय तक टिका रहना। बिल्कुल सही पढ़ा आपने... खबरों के मुताबिक राज कुंद्रा 'बिग बॉस' के घर से जल्दी एविक्ट नहीं होना चाहते हैं। खैर अभी यह नहीं कहा जा सकता कि इन बातों में कितनी सच्चाई है क्योंकि अभी तो यह ही साफ नहीं है कि राज कुंद्रा वाकई शो का हिस्सा होंगे या नहीं।
4 of 4
आकांक्षा पुरी
- फोटो : Instagram
अभी तक 'बिग बॉस 16' के लिए जन्नत जुबैर और मुनव्वर फारुखी के नाम पर मुहर लग चुकी है। वहीं पिछले दिनों खबर आ रही थी कि अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा पुरी भी शो में नजर आने वाली हैं। लेकिन अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बिग बॉस के घर में दाखिल होने से साफ इंकार कर दिया था।