मुंबई पुलिस ने टीआरपी घोटाला करने वाले तीन चैनलों का खुलासा किया था। जिसके बाद सलमान खान ने बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान खुद को निशाना बनाने वाले न्यूज चैनल पर निशाना साधा है। हालांकि सलमान खान ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने जिस तरह से टीआरपी का जिक्र किया उसके बाद किसी को यह समझते देर नहीं लगी कि उनका इशारा किसकी ओर है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत केस में कुछ मीडिया हाउस द्वारा सलमान खान को भी निशाने पर लिया गया। प्राइम टाइम शो के दौरान न्यूज चैनल पर सलमान खान से सवाल पूछे जाने लगे। हालांकि उस दौरान उन्होंने कुछ भी कहना उचित नहीं समझा। अब जब सलमान खान ने सही वक्त समझा तो बगैर नाम लिए उन्होंने टीआरपी घोटाला करने वाले चैनलों पर निशाना साधा है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
सलमान खान बिग बॉस में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट से कहते हैं कि किसी को भी केवल टीआरपी के लिए कुछ भी नहीं करना चाहिए और सही खेल दिखाना चाहिए। अगर बेवजह कोई चिल्लाएगा तो लोग टीवी बंद कर देंगे या फिर वो आगे बढ़ जाएंगे। साथ ही सलमान ने यह भी कहा कि उन्हें जो कहना था कह दिया बाकी समझ लीजिए।
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
शो में सलमान खान कहते हैं कि ‘बिग बॉस के अंदर या किसी भी शो के अंदर, आपको हमेशा सही खेल खेलना होता है। ये नहीं कि टीआरपी के लिए कुछ भी खेलो। बहुत अच्छा जा रहे हो तुम लोग। पहले दिन से, मैंने इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देखी है। यह आपको बड़ा और बेहतर बनाएगी। ईमानदार रहिए और असल रहिए।‘
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
सलमान खान आगे कहते हैं कि ‘यह नहीं कि यार यह बकवास कर रहा है। झूठ बोल रहा है। चिल्ला रहा है। प्वॉइंट यह नहीं है। वो आपके चैनल को बंद कर देंगे। जो मुझे कहना था अप्रत्यक्ष रूप से मैंने कह दिया।‘ बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा के शो में कीकू शारदा भी एक न्यूज चैनल के एंकर के रूप में आए और मिमिक्री की थी।