सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार में जो कुछ हुआ उससे हर कोई हैरान है । सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर अरहान के बीवी-बच्चे होने की पोल खोल दी । ये बात सुन रश्मि देसाई हैरान रह गईं और पूरे घर में सन्नाटा छा गया । रश्मि फूट-फूट कर रो रही थीं । इस वजह से उन्हें समझाने के लिए सलमान खान को घर के अंदर जाना पड़ा ।
{"_id":"5dedd08f8ebc3e1c000d3dbd","slug":"bigg-boss-13-arhaan-khan-shocking-revealation-about-rashami-desai-past","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: अरहान ने दबी आवाज में रश्मि की जिंदगी का खोला ऐसा राज, पता चलते ही टूट सकता है रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13: अरहान ने दबी आवाज में रश्मि की जिंदगी का खोला ऐसा राज, पता चलते ही टूट सकता है रिश्ता
Mon, 09 Dec 2019 10:15 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
arhaan khan
- फोटो : social media
arhaan khan
- फोटो : social media
घर के अंदर जाकर सलमान ने रश्मि को गले लगा लिया और उनसे पूछा कि वो क्या चाहती हैं । रश्मि और अरहान के बीच अभी मामला ठंडा होता दिख रहा है । अब बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है । जिसमें अरहान, रश्मि की पिछली जिंदगी के बारे में बताते नजर आए ।
Next Episode Preview pic.twitter.com/MmGTUXZePL
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) December 8, 2019
bigg boss
- फोटो : social media
प्रोमो में दिखाया गया कि अरहान, शेफाली बग्गा से अपने और रश्मि के रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं । अरहान कहतें हैं, 'मैं अभी भी रश्मि के लिए कुछ भी कर सकता हूं । अगर मैं बिग बॉस की ट्रॉफी जीत गया तो मैं उसे रश्मि को दे दूंगा ताकि वो खुश रह सके ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
बग्गा शांति से अरहान की बातें सुनती हैं। तभी अरहान, रश्मि के बारे में ऐसा कुछ बोल जाते हैं जो उन्हें मुश्किल में डाल सकता है । वो कहते हैं, 'यहां तक कि जब रश्मि देसाई रोड पर आ गई थी, मेरा दिल जानता है कि मैं उन्हें वहां से इस घर तक कैसे लेकर आया हूं ।'
विज्ञापन
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
इस दौरान रश्मि किचन में खाना बनाती नजर आईं । बता दें कि रश्मि 3 साल पहले दिवालिया हो गई थीं। उनके पास काम और पैसे दोनों नहीं थे । अरहान ने इसी बात का जिक्र यहां किया है ।