बिग बॉस के सीजन 12 में घर से बार-बार बाहर जाने की धमकी देने वाले श्रीसंथ की फीस के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरू में श्रीसंथ की फीस 5 लाख रुपये बताई जा रही थी, जोकि गलत निकली। श्रीसंथ को इससे कहीं ज्यादा फीस मिल रही है। इसका खुलासा खुद उन्होंने घर में एक टास्क के दौरान किया। श्रीसंथ ने जब घर में ये खुलासा किया तो घर में सभी चौंक गए।
श्रीसंथ अपने गुस्से की वजह से घर में बार-बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उनको नहीं करना होता है। हाल ही में जेल जाने के बाद श्री सुरभि से लड़ाई करने लगते हैं। वह इतना गुस्से में आ जाते हैं कि शो से जुड़ी गोपनीय बातों को उजागर कर देते हैं। श्रीसंथ की इस बात से खुद दबंग बाबू सलमान खान भी हैरान है। आपको बता दें कि, घरवाले सहमति से श्रीसंथ और दीपिका को काल कोठरी की सजा सुनाते हैं।
जेल के अंदर सुरभि और श्रीसंथ की लड़ाई हो जाती है। सुरभि श्री को सुनाने लगती हैं। वह श्री का ताना मारती हुई दिखाई देती हैं। श्री सुरभि से परेशान होकर उन पर बरस पड़ते हैं। श्री के बार-बार कहने पर भी सुरभि बोलती रहती हैं। श्री कहते हैं कि मुझे मेरे कॉन्ट्रैक्ट की कसम है, मैं घर से बाहर चला जाउंगा। श्रीइतना गुस्से में आ जाते हैं कि अपनी फीस को लेकर खुलासा कर देते हैं।
श्री कहते हैं कि मुझे घर में रहने के लिए 2.5 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। सुरभि श्री से कहती हैं कि 2.5 करोड़ रुपए लेने से इज्जत नहीं आती है। वह तो आप दुनिया में कैसा काम कर रहे हैं उससे आती है। सलमान वीकेंड की बात में श्री की इस बात को लेकर गुस्सा करते हैं। दबंग खान कहते हैं कि मैं बहुत सदमे में हूं कोई इस तरह से कैसे बोल सकता है। सलमान यहीं नहीं रुकते हैं वह आगे कहते हैं कि शायद एक दिन श्री को लगे कि उनका गुस्सा उनके लिए कितना खतरनाक है।