बिग बॉस 11 में सलमान ने विकास गुप्ता और आकाश के बीच की लड़ाई के चलते अपना गुस्सा जाहिर किया। बात ये थी कि विकास और आकाश के बीच हुई लड़ाई में विकास ने आकाश पर हाथ उठा दिया था। जानिए फिर इस पर सलमान ने विकास को क्या दी नसीहत।
बता दें कि 'वीकेंड का वार' में सलमान बड़े शांत स्वभाव से घर का हाल-चाल लेने आए थे। लेकिन बिग बॉस के घर में हफ्तेभर के कलेश को देखकर सलमान का माथा सनक गया। सलमान ने वीडियो देखने के बाद किसी को भी नहीं छोड़ा और कहा कि 'मेरे शो में किसी ने भी बदतमीजी की तो शो से बाहर कर दूंगा।'
इस कड़ी में सलमान के सामने एक ऐसा मोड़ आ गया जब उन्होंने खुद गाली देने की बात स्वीकारी। बात दरअसल ये थी कि सलमान ने विकास गुप्ता और आकाश की रात 12.30 बजे की लड़ाई की वीडियो देखी जिसमें विकास ने आकाश पर हमला किया। इसपर सलमान ने विकास को खड़ा कर सफाई मांगी।
विकास ने इस लड़ाई में आकाश को बहुत गंदी-गंदी गालियां दी जिसे सुनकर सलमान ने विकास पर कहा 'आप टीवी में काम करते हो और ऐसी गंदी गालियां देते हो, कितने शर्म की बात है।' इस पर सफाई देते हुए विकास ने कहा कि गुस्से में ये सब गालिया दी। फिर सलमान ने विकास की बात को काटकर बोला कि 'गुस्से में, मतलब क्या है तुम्हारा, गुस्सा है तो गालियां दोगे, ये सब देखकर और सुनकर मुझे भी गुस्सा आ रहा है, मैं तो गालियां नहीं दे रहा, क्या मुझे गालियां नहीं आती।'
इतना सुनने के बाद विकास के पास कुछ बोलने को ना बचा, इस बीच सलमान ने प्रियंक को टारगेट किया। क्योंकि विकास और आकाश की लड़ाई में उसने आग में घी डालने वाला काम किया। बता दें कि प्रियंक ने लड़ाई के दौरान आकाश को धक्का मारा जिसके चलते नाराज सलमान ने प्रियंक को आउट कहकर चुप कर दिया।