अभिनेत्री और आइटम सॉन्ग डांसर राखी सावंत जबसे बिग बॉस के सीजन 14 से लौटी हैं, उनका जलवा बरकरार है। हालांकि, वे शो की विजेता तो नहीं बन पाईं, लेकिन बेस्ट इंटरटेनर होने का तमगा उन्होंने बिग बॉस से हासिल कर लिया था। अब घर के बाहर भी दर्शकों को इंटरटेन करने का राखी का सिलसिला जारी है। वे लगातार अपने अलग-अलग बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती हैं। बीते दिनों राखी सावंत ने जोमैटो मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गई थीं। जिम आते-जाते राखी के पास पैपराजी पहुंच जाते हैं और वो हर बार कुछ न कुछ ऐसा कह देती हैं, जो उन्हें चर्चा में ला देता है। अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है, जब एक पैपराजी ने उनकी उम्र को लेकर सवाल कर दिया।
42 साल की राखी ने खुद को बताया 37 की, बोलीं- पतली होती तो 18 की लगती
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। अभिनेत्री जूस का ग्लास लेकर गाड़ी के अंदर बैठी हैं। वजन घटाने को लेकर राखी कहती हैं ‘किसी को पतला होना है तो अपने मुंह पर कंट्रोल रखो। हर आदमी पतला और फिट होना चाहिए। राखी सावंत हमेशा चर्चा में रहती है और वो बहुत जरूरी है। क्योंकि यहां पर लोग बहुत जल्दी भूल जाते हैं। तो अपने आपको हॉट और पतला रखना पड़ता है, जिम बहुत करना पड़ता है और इंडस्ट्री में काम करते रहना पड़ता है।’
इसके साथ ही उन्होंने कहा ‘समाज सेवा करना पड़ता है। हर चीज तो मैं करती हूं। आजकल हर तरफ बहुत कोरोना फैल रहा है। मैंने सुना कि यहा 500 बिल्डिंग सील कर दी गईं। तो मैं रिक्वेस्ट करूंगी कि 34-36 साल की उम्र वालों के लिए भी वैक्सीन लगाई जाए। क्योंकि मुझे कल ही पता चला कि सिर्फ 45 की उम्र वालों को वैक्सीन देते हैं। तो हम 36 वाले कहां जाएंगे।’
इसके बाद राखी सावंत बोलीं ‘मैं रोज डर-डर के मास्क पहनकर घूमती हूं।’ तब एक पैपराजी काउंटर सवाल कर देता है कि आप 36 साल की हैं? राखी कहती हैं ‘क्या मैं 16 साल की लगती हूं। वैसे मैं 37 की हूं। झूठ क्यों बोलना? अगर मैं मोटी नहीं होती तो 18 साल की लगती।’
बता दें कि वीडियो में पैपराजी के कैमरे के आगे राखी सावंत खुद को 36 साल की बता रही हैं। जबकि विकिपीडिया पर उनकी उम्र 42 साल दर्ज है। लेकिन राखी ने बड़ी बेबाकी से इसे कम बता दिया और चलती बनीं। विकिपीडिया पर उनकी जन्मतिथि 25 नवंबर 1978 है।