बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी उदारता की वजह से भी काफी मशहूर हैं। अक्सर वह अपने काम से फैंस को चकित कर देते हैं। हाल ही में जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर के 180 दिन के उपवास के पूरा होने के बाद सलमान खान उनसे मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान को जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर के साथ देखा जा सकता है।
2 of 4
सलमान खान जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर से बात करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
मुलाकात के दौरान अभिनेता इस बात से हैरान थे कि आचार्य ने छठी बार 180 दिनों का उपवास किया है। आचार्य के अनुयायियों के अनुसार, सलमान ने उनसे आशीर्वाद मांगा और उन्होंने जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं और अनुष्ठानों को भी सीखा। उनके अनुयायियों के अनुसार बहुत सी लोकप्रिय हस्तियां आचार्य से आशीर्वाद लेने के लिए आती हैं।
3 of 4
बिग बॉस
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान जल्द ही एक बार फिर बिग बॉस को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था जिसमें सलमान खान ने बताया था कि इस बार लोगों को शो में एक बड़ा ट्विस्ट नजर आने वाला है। उन्होंने बताया था कि 15 साल तक प्रतियोगियों का खेल देखने के बाद इस बार बिग बॉस खुद भी गेम का हिस्सा बनने वाले हैं।
4 of 4
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : Instagram
इसके अलावा उनकी फिल्मों की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान बड़े बालों में दिखने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया था जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को डायरेक्ट कर चुके हैं। इस साल होली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी।